महापौर नवीन जैन ने नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ को लेकर काम कियाः कर्मवीर सिंह
उमड़े जनसमूह से मैं आश्वस्त हूँ कि मेरी मेहनत के सकारात्मक परिणाम को स्वीकृतिः नवीन जैन
Agra, Uttar Pradesh, India.‘संगठन की कार्यशाला में मुझे जो सिखाया गया, पार्टी की बैठक में मुझे अपने वरिष्ठ नेताओं के विचार जानने को मिला। उनसे मैंने यही सीखा कि अवसर मिलने पर अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए समाज के हित में कल्याण में काम करना है। यह मैं नहीं जानता कि मैं अपने उद्देश्य में कितना सफल हुआ लेकिन सूरसदन सभागार में उमड़े जनसमूह से मैं आश्वस्त हूँ कि मेरी मेहनत के सकारात्मक परिणाम को आपने स्वीकृति दी है।’ यह उद्गार महापौर नवीन जैन ने सूरसदन प्रेक्षागृह में ‘नवीनता के 4 साल बेमिसाल’ स्मारिका विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहे।
एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित आगरा नगर निगम बोर्ड के 4 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा महानगर में महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में किये गए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित ‘नवीनता के चार साल बेमिसाल’ स्मारिका का विमोचन समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह जी और रजनीकांत माहेश्वरी, मंचासीन उपस्थित सभी विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। इसके बाद अतिथियों के स्वागत समारोह का कार्यक्रम चला। समारोह में भीड़ इतनी अधिक थी कि जितने लोग सूरसदन में थे, उससे कहीं अधिक बाहर थे। समारोह के बाद दालबाटी की दावत भी हुई।
मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उद्बोधन देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना में अपना योगदान देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की विचारधारा दी थी। इस विचारधारा के साथ महापौर नवीन जैन, सभी पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों ने मिलकर काम किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया उसको लेकर भी महापौर नवीन जैन ने काम किया। मुझे पता लगा कि हरियाली की दिशा में आगरा शहर में काफी काम हुआ। नवीन जैन के आह्वान पर शहर के नागरिकों ने भी योगदान देते हुए पौधारोपण किया।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि महापौर नवीन जैन का यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में हमें भी अपना योगदान देना है। शहर में महापुरुषों की प्रतिमा लगाई गई हैं। उनकी नियमित सफाई और सहेज के रखना हमारी जिम्मेदारी है। अंत में कर्मवीर ने स्मारिका को तैयार करने एवं पिछले साढ़े 4 साल की उपलब्धियों को संजोने के लिए सम्पादकीय टीम का काम भी सराहा।
भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने अपने निराले अंदाज में भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘मोदी-योगी बड़े निराले हैं, आगरा में विकास की गंगा बहाने वाले हैं। मोदी योगी के विरोधियों का मेल हो गया है, नेशनल हेराल्ड केस वाले मम्मू और पप्पू फेल हो गया है और आगरा का नवीन जैन पास हो गया है।’ उन्होंने महापौर नवीन जैन के पिछले 4 साल बेमिसाल बताते हुए कहा कि उनके साथ पूरा एक कुनबा शामिल है जिसमें सभी पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस शहर के विकास में अपना योगदान दिया है। रजनीकांत ने कहा कि आगरा शहर में कई स्मार्ट काम हुए। महापौर नवीन जैन में कुशल प्रबंधन के सभी गुण मौजूद हैं, इसी के कारण प्रत्येक जन जन तक नगर निगम की सुविधाएं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो नारा लगाया ‘विकास का पहिया, नवीन भैया’ यह नारा सदैव गूंजता रहना चाहिए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि महापौर नवीन जैन ने आगरा शहर के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए। उन्होंने बिना पक्षपात के शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कराने पर जोर दिया। पिछले कार्यकाल की तुलना में महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में वर्तमान नगर निगम बोर्ड ने बेहतर काम किया। तेज धूप में घूमते हुए शहर की समस्या को देखना, कार्यकर्ताओं से मिलना, वास्तव में नवीन जैन एक जमीन से जुड़े नेता के रूप में उभरे हैं।

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि महापौर नवीन जैन वास्तव में एक पूर्णतः स्वयंसेवक हैं। आगरा शहर में पिछले कार्यकाल में भी विकास हुए हैं लेकिन पिछले 4 साल में नवीन जैन ने शहर में विकास की एक अलग ही गाथा लिखी। हरियाली की दिशा में उन्होंने बेहतरीन काम किया। मलिन बस्तियों में घूम-घूम कर विकास कार्य कराए। वास्तव में एक जनप्रतिनिधि कैसा होता है, यह महापौर नवीन जैन ने साबित कर दिखाया।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक सैफी ने कहा कि महापौर नवीन जैन भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उपयोग उनका व्यवहार एक आम कार्यकर्ता जैसा ही है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं और शहर वासियों से सीधे मिलते हुए उनकी कई समस्याओं का समाधान किया। यही कारण है कि आज महापौर नवीन जैन आगरा की जन शक्ति के रूप में एक मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं।
विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में शहर में बहुत विकास हुआ। विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने नवीन जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में आगरा शहर में पिछले 4 साल में नगर निगम द्वारा विकास की गंगा बहाई गयी।
राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने महापौर के कार्यकाल को शानदार बताते हुए स्मारिका विमोचन की बधाई दी। व्यापारी नेता टी एन अग्रवाल ने शहर को प्रदूषण युक्त बनाने के लिए जो अभियान चलाया उसकी प्रशंसा की। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि महापौर नवीन जैन ने विकास की गंगा बहा कर आगरा शहर को एक अलग पहचान दिलाई है। आज हॉल में उपस्थित भीड़ महापौर की लोकप्रियता को बता रही है। पूर्व मंत्री विधायक चौधरी उदयभान सिंह, विधायक छोटे लाल वर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष नागेंद्र दुबे गामा ने भी महापौर के नेतृत्व में आगरा नगर निगम बोर्ड के पिछले 4 साल के कार्यकाल को सराहा।

आगरा नगर निगम द्वारा प्रकाशित ‘नवीनता के 4 साल बेमिसाल’ 152 पृष्ठों की बहुरंगी स्मारिका है। इस स्मारिका के प्रधान संपादक राजीव दीक्षित , संपादक आदर्श नंदन गुप्ता, कार्यकारी संपादक कुमार ललित व सह संपादक शरद गुप्ता हैं। इस स्मारिका को कई खंडों में विभाजित किया गया है। जिसमें क्लीन आगरा, नवीन आगरा, ग्रीन आगरा, नवीन आगरा प्रमुख हैं। आगरा नगर निगम द्वारा विगत चार वर्षों में किये गए महत्वपूर्ण विकास कार्यो की उपलब्धियों को इस स्मारिका में विस्तृत व तथ्यात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
मंच पर अतिथियों के स्वागत करने वालों में कर्मवीर सिंह, जगदीश पचौरी, अनुराग चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, पवन भदौरिया, रवि शर्मा, अनिल सारस्वत, राजेश्वरी देवी, सुषमा जैन, मनोज शर्मा, गुड्डू राठौर, राधिका अग्रवाल, नेहा गुप्ता, राकेश जैन, रवि माथुर, जे डी शर्मा, महेश कुशवाह, प्रवीन जैन, कमलेश जाटव, सविता अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, श्याम सलोने वशिष्ठ, संतोष दिवाकर, नवीन प्रजापति, मनीष साहू, शरद चौहान, बीनू सिकरवार, अमित ग्वाला, भवतोष चौधरी, हरिओम गोयल, गौरव जैन, अनीता खरे, हरि कुमारी, मुकुल गर्ग, आशीष पाराशर, शिवकुमार राजौरा, पंकज माहौर, जय सिंह सरदारा, संजय राय, दीपक अग्रवाल, रविंद्र चौधरी, नित्य प्रकाश, रवि सारस्वत, जितेंद्र सविता, अंकित कक्कड़, शशांक भदौरिया, दीपक जैन आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संजय बंसल ने किया।
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025