Agra, Uttar Pradesh, India. छात्र नेता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले लोचन चौधरी एडवोकेट (Lochan Chaudhary advocate) के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। उन्हें आगरा एडवोकेट एसोसिएशन (agra advocate association) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अपने आप में यह बड़ी बात है। सोशल मीडिया (Social media) पर उन्हें बधाई देने वालों का क्रम जारी है।
बता दें कि लोचन चौधरी जुझारु प्रवृत्ति के हैं। संघर्ष से पीछे नहीं हटते हैं। लोचन चौधरी आगरा कॉलेज (Agra college) के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। वे राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की टिकट पर आगरा महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। आगरा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खासी धाक जमाई थी। रालोद उत्तर प्रदेश के महामंत्री रहे हैं। अब उन्हें आगरा एडवोकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026