ब्रज भाषा के उन्नायक सोम ठाकुर की विश्व प्रसिद्ध रचना ‘मेरे भारत की माटी चन्दन और अबीर’ सोम ठाकुर, लीडर्स आगरा ने किया सम्मान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि प्रो.सोम ठाकुर ने ब्रज भाषा के उन्नयन में विशेष भूमिका अदा की। फिल्मों में गीत लिखे। आज 90 वर्ष की अवस्था में भी गीतों की धारा प्रवाहित कर रहे हैं। ऐसे विख्यात कवि का लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन ने सम्मान किया।
‘चलें शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदना करने’ अभियान के तहत अहीर पाड़ा राजामंडी स्थित निवास पर कुछ दिक्कत होने पर आर.डी. काम्प्लेक्स पहुंच कर लीडर्स आगरा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोम जी का सम्मान किया।
लीडर्स आगरा के परम संरक्षक एवं तपन ग्रुप के चेयरमेन सुरेश चंद गर्ग और समाजसेवी रजनी अग्रवाल ने उनको तपन सम्मान से अलंकृत किया,ली डर्स आगरा के महामंत्री व पूर्व पार्षद सुनील जैन व अभियान के संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। रवि गिड़वानी और आयुशी गुप्ता ने इलायची की माला पहनाई ,राहुल जैन, एसके बग्गा, हरिकांत शर्मा, सतीश शर्मा, लीडर्स आगरा पट्टीका पहनाई।
इस मौके पर सुनील जैन ने कहा कि सोम जी के यश पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी है। ब्रज भाषा के उन्नयन में भी इनका योगदान रहा। ‘मेरे भारत की माटी, चंदन और अबीर’ गीत कई दशकों से विख्यात है। वे 50 वर्षों से काव्य मंच की शोभा बने हुए हैं। इन्होंने एक फिल्म गांधी का सपना में गीत लिखे। इसके अलावा फिल्म मेरे भैया के लिए गीत लिखे, जिसे लता मंगेशकर ने सुर दिए थे। ब्रजभाषा की फिल्म जमुना किनारे के गीत भी इनके द्वारा लिखे गए थे। सोम जी उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी रहे, जो राज्यमंत्री स्तर का पद था। उनके बड़े पुत्र डॉ अजीत वरदान सिंह, मेदांता मेडिसिटी, गुड़गांव है सबसे छोटे श्रीदान सिंह का पोलैंड में व्यवसाय है।
अपने सम्मान से अभिभूत सोम जी ने कहा कि आज संस्कृति निरंतर प्रदूषित होती जा रही है। जिसे अच्छे गीतों और कविताओं से ही संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी अच्छे गीत लिख रही है, जिससे काव्य मंच का भविष्य सुरक्षित है। श्री सोम ठाकुर ने बताया हरिवंश राय बच्चन से मुलाकात के समय उस वक्त अमिताभ बच्चन मात्र 16 साल के थे, और वोह मेरी कविता सुनकर मुझसे ऑटोग्राफ लेते थे। उनके पिताजी को शिकायत होती थी कि अमिताभ उनकी कविता नहीं सुनते। लीडर्स आगरा ने न केवल बुजुर्गो को अभिनंदित किया है, बल्कि उम्र मे उन्हें सेवा विस्तार का अवसर दिया है |
‘भाजपा अध्यक्ष ने मुझे दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगा’, आगरा के थाना कमलानगर में रिपोर्ट दर्ज
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026