प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में एक चुनावी रैली में कहा कि वो समय दूर नहीं, जब यहां विधानसभा के चुनाव होंगे.
उन्होंने शुक्रवार को उधमपुर में कहा, ”दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं. मोदी बहुत बड़ा सोचता है, मोदी दूर का सोचता है. इसलिए अब तक जो हुआ है वो ट्रेलर है, मुझे जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है.”
“वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होंगे, जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा. आप अपने विधायक और अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे. हर वर्ग के लोगों के सपने साकार होंगे. यहां देश विदेश से बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और ज्यादा संख्या में आएंगी.”
साल 2018 में बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन की सरकार गिर गई और यहां राज्यपाल शासन लागू हो गया. इसके बाद 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाया गया.
इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव नहीं हुए और उसका राज्य का दर्जा घटा कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को हटाने की प्रक्रिया को वैध बताते हुए अपने फैसले में भी कहा था कि जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराए जाएं और राज्य का दर्जा वापस दिया जाए.
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026