आगरा। डेढ़ दर्जन से अधिक बॉलिवुड एवं तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकीं चर्चित फिल्म अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अपनी आने वाली फिल्म ध्रुवतारा के प्रमोशन के सिलसिले में गुरूवार को आगरा आईं, उनके साथ फिल्म ‘मेरिज डॉट कॉम’ सहित दर्जन भर फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्माता-निर्देशक अजयराम भी मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘ध्रुव-तारा’ के बारे में जानकारी दी। उनका अभिनन्दन कार्यक्रम होटल भावना क्लार्क्स इन में द बज़्ज़ इनकॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित किया गया।
यहां पहुंचने पर उनका स्वागत द बज़्ज़ इनकॉर्पोरेशन के अविनाश वर्मा, अरहम ग्रुप के एमडी मोहित जैन, कवि पवन आगरी, डॉ. महेश धाकड़ और होटल भावना क्लार्क इन के जीएम गजेंद्र सिंह ने किया।
फ़िल्म की नायिका अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी निर्माता निर्देशक अजय राम के साथ ये तीसरी फ़िल्म है। इससे पूर्व वो ‘साक्षी’ और ‘मेरिज डॉट कॉम’ में भी उनके निर्देशन में अभिनय कर चुकी हैं। ब्रजभाषा से भी मैं परिचित हो चुकी हूँ। अपने आराध्य प्रभु श्रीकृष्ण जी की भूमि में कार्य करने की वजह से, फ़िल्म ‘ध्रुव-तारा’ में अभिनय कर रही हूँ।”
फिल्म के निर्माता और निर्देशक अजय राम ने कहा कि, “फिल्म ‘मैरिज डॉट कॉम’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब ब्रजभाषा में फ़िल्म ‘ध्रुव-तारा’ बना रहे हैं, जो आत्मा से आत्मा के मिलन की प्रेमकथा है। शूटिंग ब्रज क्षेत्र में होगी और अधिकतर कास्ट और तकनीशियन ब्रज के ही होंगे। फिल्म की कहानी नायिका प्रधान है, इसमें एक विधवा की जिंदगी की व्यथा और प्रेम कथा को बयां करने का प्रयास किया जायेगा।
विधवा को भी पति की मृत्यु बाद फिर से नई जिंदगी शुरू करने का हक है, मगर समाज उसे यह हक नहीं देता, बल्कि हिकारत की नजर से देखता है। उसकी दयनीय दशा को दर्शाने के साथ ही उसके हक की आवाज़ को ब्रजभाषा में इस फिल्म के जरिए बुलंद किया जायेगा। ‘ध्रुव-तारा’ ब्रज की संस्कृति पर आधारित एक संगीतमय फ़िल्म होगी, यह एक आत्मिक आभासीय प्रेम-कथा है।”
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026