राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो संदिग्ध अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के करीब कांथी से गिरफ्तार किया है.
इनकी पहचान मुसाविर हुसैन साजिब औऱ अब्दुल मतीन ताहा के रूप में हुई हैं. एनआईए ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है.
बयान में कहा गया है कि रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो अभियुक्तों को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया गया है. एनआईए के अनुसार मुसाविर ने कैफे में आइईडी (विस्फोटक) रखा था और अब्दुल इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड थे.
इस विस्फोट के मुख्य अभियुक्त मुज़्ज़मिल शरीफ़ को घटना के 27 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दो अन्य अभियुक्त फरार थे. एनआईए ने इन पर 20 लाख रुपए का इनाम रखा था.
एनआईए सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट के बाद यह दोनों लोग पश्चिम बंगाल में एक गोपनीय ठिकाने पर रह रहे थे. एनआईए की टीम ने विश्वस्त सूचना के आधार पर छापा मार कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उनको कोलकाता लाया जा रहा है. एक मार्च को हुए इस हमले में दस लोग घायल हो गए थे.
-एजेंसी
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026