Hathras, Uttar Pradesh, India. हाथरस जिले के सासनी कस्बे में तड़के सुबह दूध लेने जा रही महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता की तरफ से थाने में शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पूरा मामला कस्बा के प्रकाश एकेडेमी स्कूल के पास का है। रामलीला ग्राउंड निवासी दिनेश चंद गुप्ता की पत्नी कमलेश गुप्ता रोज की तरह मंगलवार की सुबह दूध लेने जा रही थीं। जैसे ही वो प्रकाश एकेडेमी स्कूल के पास लोहर्रा रोड पर पहुंचीं वहां पहले से अपाचे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनमें से एक नए उनके गले से सोने की चेन खींच ली। जिसका उन्होंने विरोध किया तो दोनों बाइक सवारों ने तमंचा निकाल लिया। जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहर्रा रोड की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए। महिला के बेटे ने डायल 112 पर कॉल करने के बाद थाने में लिखित शिकायत की।
पीड़िता कमलेश गुप्ता ने बताया कि जब वह लोहर्रा रोड पर प्रकाश एकेडमी के पास थीं तभी एक ने आगे और दूसरे ने पीछे से उन्हें कवर कर लिया और उनके गले से चेन व पेंडल खींच लिया। उनके विरोध करने पर तमंचा दिखाकर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों की खोज में जुट गई है।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026