लखनऊ । यूपी का मौसम मंगलवार से फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार की रात में भी राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है । मंगलवार की सुबह कहीं पर धूप दिखी तो कहीं हल्के बादल नजर आए। हालांकि पुरवा हवा चलने से तापमान में गिरावट नहीं हुई। आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
रात के पारे में करीब तीन डिग्री वृद्धि
राजधानी में पारे का बढ़ना जारी है। दिन की तुलना में रात का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। सोमवार को तीखी धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही और यह 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार की अपेक्षा यह 2.9 डिग्री अधिक था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल बादल छाने के आसार हैं, शुष्कता बनी रहेगी।
इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, वाराणसी व आसपास।
वज्रपात की चेतावनी वाले इलाके
अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, जौनपुर, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और आसपास के इलाके।
-एजेंसी
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026