Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने बरौली अहीर और बाह में स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इससे पहले सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने क्या किया, क्या नहीं किया, यह सब तस्वीरों में देख जा सकता है।
सर्किट हाउस
पहले बात करते हैं सर्किट हाउस की। पीड़ित महिलाओं ने प्रार्थना-पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश देते हुए निस्तारण आख्या भी मांगी। इसके पीछे हेतु यह है कि अधिकारी काम कर रहे हैं या नहीं, इसका पता चल जाएगा। इसके बाद निर्मला दीक्षित ने बैठक की। विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी। कहा कि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को कोविड-19 का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाए। दिव्यांगों व वृद्धजनों को टीकाकरण में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। कि अब तक कितने दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है, इसकी आख्या उपलब्ध कराई जाए।

एसएन मेडिकल कॉलेज
इसके बाद निर्मला दीक्षित ने एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा (SNMC) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर, बटेश्वर एवं बाह का निरीक्षण किया। टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कोविड-19 के तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों के उपचार के लिये की जा रही तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया गया। एस0एन0 मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. संजय काला ने अवगत कराया कि कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत 100 बेड्स का वार्ड बनाया गया है।

बरौली अहीर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर के निरीक्षण के दौरान टीकाकरण एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराये जाने की स्थिति ठीक पायी गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चों के बेहतर चिकित्सीय उपचार के लिये 30 बेड्स का वार्ड तैयार किया जा रहा है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिये भी बेहतर व्यवस्था की गई है। निर्मला दीक्षित ने आक्सीजन प्लांट के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बाह
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाह के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 टीकाकरण, साफ-सफाई एवं दवाओं की उपलब्धता की स्थिति ठीक पायी गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चों के उपचार हेतु वार्ड भी बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाय। निरीक्षण के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण, कोविड-19 अनुपालन कराये जाने की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं गर्भवती महिलाओं के बेहतर उपचार की व्यवस्था ठीक पायी गयी। उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर सहित कई अधिकारी थे।

- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026