उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस दौरान एक ट्रक में देसी घी के पाउच लदे थे। हादसे के बाद देसी घी के पाउच सड़क पर गिर गए।
जिसे देख राहगीरों और आस पास के रहने वालों में लूट मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को हटाया और घी को सुरक्षित जगह रखवाया। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो अब खूब वायरल हो रहा है।
यूपी के झांसी में सड़क दो ट्रक आपस में भिड़ गए. एक ट्रक में बाइकें लदी थी, जबकि दूसरे ट्रक में मदर डेयरी का देसी घी लदा हुआ था. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ घी के पाउच सड़क पर बिखर गए. जिसे देखते ही राहगीर और स्थानीय लोग पाउच लूटकर भागने लगे। pic.twitter.com/d11kL9ehPl
— Yug (@mittal68218) February 20, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी कालोनी के पास का है। जहां सोमवार को दो ट्रक की टक्कर गई। एक ट्रक में बाइक और दूसरे ट्रक में मदर डेयरी कंपनी का देसी घी लदा हुआ था। दोनो की ट्रकों की टक्कर से देसी घी के पहुंच सड़क पर आ गिर जिसे लूटने के लिए स्थानीयों और राहगीरो में लूट मच गई।
-एजेंसी
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026
- आगरा में ‘इंडिया स्किल्स’ का भव्य समापन: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विजेताओं को सराहा, बोले— ‘अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करेंगे हमारे युवा’ - March 14, 2026