नगर निगम घोटालों का अड्डा- सपना गुप्ता
आगरा । आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में नगर निगम की पोल खोलो अभियान के तहत नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से शहर को लूटने की बात कही गई। शासन द्वारा करोड़ो रुपया G20 के नाम से निगम अधिकारियों ने हड़प लिए। जिसके विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नगर निगम प्रांगण में आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया।
जनता के पैसों पर अधिकारी कर रहे मौज – कपिल वाजपेई
पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल वाजपेई ने कहा कि नगर निगम के घोटाले उजागर करने के लिए आम आदमी पार्टी उतरेगी। जनता का पैसा कोई फिजूल का पैसा नहीं है। जिससे कि निगम अधिकारी हड़पसर मौज मस्ती कर सकें। अब निगम अधिकारियों को हिसाब देना पड़ेगा। की जनता जनार्दन का पैसा कहां पर इस्तेमाल किया गया।

G -20 के नाम पर करोड़ो डकार गए नगर निगम अधिकारी – सपना गुप्ता
वही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि तरह-तरह की योजनाएं सरकार निकाल रही है। जिसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है । जो पैसा निगम की योजनाओं में आता है वह पैसा निगम के भ्रष्टाचारी अधिकारी की जेलों में जाता है। G20 से लेकर सड़क की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। जबकि शहर की विधानसभा कही जाने वाली नगर निगम के अधिकारियों से लेकर मेयर तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। निगम में बीजेपी शासन का राज चल रहा है। सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। लेकिन महापौर से लेकर निगम कर्मचारियों अधिकारियों को अब तक होश नहीं है। किस शहर की छवि किस तरह से निगम अधिकारियों द्वारा धूमिल की जा रही है। ताजमहल विश्व पटल पर शहर आगरा में इमारत भी है। जिसे देखने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इस तरह की शहर की तस्वीर लेकर पर्यटक जा रहे हैं। अपने शहर जाकर आगरा की तस्वीर क्या दिखाते होंगे। यह बड़े ही शर्म की बात है। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार चल रही है लेकिन निगम के आला अधिकारी खुलकर पैसा बटोर रहे हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। शहर आगरा को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी समय-समय पर नगर निगम की पोल खोलती रहेगी।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल, महानगर के महासचिव डॉ वीरेंद्र, वरिष्ठ नेता कपिल वाजपेई, कोषाध्यक्ष अतुल दीक्षित, आलोक दिक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना गुप्ता एवं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आगरा में सनातन इतिहास का दस्तावेजीकरण: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की स्मारिका ‘शांताकारं भुजंगशयनम्’ का भव्य विमोचन - June 14, 2026
- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: आगरा में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां - June 14, 2026
- श्री प्रेमनिधि मंदिर में शिवमय हुआ वातावरण: ठाकुर जी के ‘शिवस्वरूप’ श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु - June 14, 2026