Agra Building Collapse: आगरा में गिरे चार मकान, एक बच्ची की मौत – AGRA BHARAT HINDI E-NEWS

आगरा में गिरे चार मकान, एक बच्ची की मौत

Crime

 

आगरा में कई मकानों के ढहने का मामला सामने आया है। इस बड़े हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। तीन लोगों को अब तक रेस्क्यू किए जाने की बात सामने आ रही है। खुदाई के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है।

आगरा में चार मकानों के ढहने का मामला सामने आया है, ये हादसा सिटी स्टेशन रोड पर हुआ है। ये घटना खुदाई के कारण हुई है।, प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार पांच लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। प्रशासन के अनुसार सभी दबे लोगों को निकाल लिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब तक 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घटना खुदाई के कारण होने की बात सामने आई है। धर्मशाला में निर्माण का कार्य चलने के कारण यह हादसा हुआ है। इसी क्रम में चार मकान धराशायी हो गई। इसमें तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले पर अब प्रशासन और सरकार के स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आगरा के सिटी स्टेशन रोड, घटिया आजम खां इलाके में गुरुवार सुबह बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के मलबे में पांच लोगों के दबने की आशंका है। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट हुई है।

धर्मशाला के ऊपर बने एक मकान में मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। इस हादसे में 4 साल की बच्ची रुशाली की मौत हो गई है। वह भी हादसे का शिकार हुई थी। उसे निकाला गया है। धर्मशाला में करीब 7 से 8 मकान धराशाई हुए हैं।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh