यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। वैन चालक रमेश उर्फ़ कल्लू ने 6वीं क्लास की छात्रा से वैन में दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई। पीड़िता किसी तरह स्कूल पहुंची। उसने प्रिंसिपल समेत दो टीचरों को घटना की जानकारी दी। टीचरों ने छात्रा से मुंह बंद रखने की सलाह दी।
छात्रा स्कूल में रोती रही, लेकिन टीचरों ने किसी तरह की मदद नहीं की। स्कूल प्रबंधन इस मामले को दबाने में जुट गया। स्कूल की छुट्टी के बाद पीड़िता घर पहुंची, तो परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों रावतपुर थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की। पुलिस ने वैन चालक, स्कूल प्रिंसिपल समेंत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी वैन चालक रमेश उर्फ़ कल्लू को अरेस्ट किया है।
रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित जीपीएस स्कूल है। पीड़िता जीपीएस स्कूल में 6वीं की छात्रा है। छात्रा वैन से स्कूल जाती थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे वैन चालक छात्रा को घर से लेकर स्कूल के लिए निकला था।
-एजेंसी
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- आगरा: पूर्व विधायक के घर भी गैस सिलेंडर की ‘सेंधमारी’! खंदौली में एजेंसी का खेल—बुकिंग के 40 मिनट में कागजों पर कर दी डिलीवरी, सिलेंडर का पता नहीं - March 14, 2026
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026