सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति का कर्ज न चुका पाने की वजह से विधवा महिला के घर का दरवाजा खुलवाकर फायरिंग की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दिया और मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला जहांगीरपुर के गोबिला गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता के पति मुनेश से पचास हजार रुपये कर्ज लिए थे। एक साल पहले पति की मौत हो चुकी है। दबंग पीड़िता पर कर्ज चुकाने का दबाल बना रहा था।
जहांगीरपुर के गांव गोबिला में दबंग मुनेश ने विधवा महिला के घर का दरवाजा खुलवाकर तमंचे से फायरिंग की। pic.twitter.com/TU9AzyFVLd
— Priya singh (@priyarajputlive) July 18, 2024
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति घर के गेट के समाने आता है और अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर देता है। एक महिला बाहर निकलती है, लेकिन फायरिंग के डर से फिर वो अंदर चली जाती है। फिर फायरिंग करते हुए आरोपी बाइक से चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
Compiled by up18News
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026