लखनऊ । समूचा उत्तर प्रदेश वर्तमान में कड़ाके की ठण्ड की चपेट में है। घने कोहरे के कारण बुधवार को दिन मंे भी 100 मीटर तक ही दृश्यता रही। राजधानी के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश सबसे कम तापमान कानपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं लखनऊ और बरेली में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 47 जिलों में घने कोहरे की लहर और शीत दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आठ जनवरी तक बने रहने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग ने पांच जनवरी की सुबह तक सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल रामपुर बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर फर्रुखाबाद कन्नौज हरदोई लखीमपुर खीरी सीतापुर कानपुर नगर कानपुर देहात उन्नाव रायबरेली लखनऊ बाराबंकी बहराइच श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर बस्ती सिद्धार्थनगर महाराजगंज संतकबीरनगर गोरखपुर आजमगढ़ जौनपुर संत रविदास नगर मीरजापुर वाराणसी चंदौली गाजीपुर मऊ बलिया देवरिया और कुशीनगर में घने कोहरे शीतलहर और शीत दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं पांच जनवरी के बाद भी इन सभी जिलों समेत बुलंदशहर अलीगढ़ हापुड़ मथुरा हाथरस आगरा फिरोजाबाद एटा कासगंज मैनपुरी इटावा औरैया फतेहपुर प्रतापगढ़ कौशांबी प्रयागराज और सोनभद्र समेत लगभग प्रदेशभर में शीत दिन और अत्यधिक घने कोहरे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026