उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर शरीर से अलग कर हाथ में लटकाएं सड़कों पर टहलता नजर आया। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। इस दौरान सड़क पर मौजूद किसी राहगीर ने इस खौफनाक मंजर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध के शक में व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने रास्ते में आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
बाप रे… ऐसा वहशी आदमी आपने देखा नहीं होगा। ये वीडियो देखकर सिहरन सी हो जाएगी।
अनिल का अपनी पत्नी वंदना से झगड़ा हुआ। उसके बाद पति ने उसको मार डाला और सिर काटकर हाथों में कटा सिर लेकर थाने पहुँच गया।
पत्नी का कहीं और प्रेम प्रसंग था.
वीडियो #बाराबंकी का है। कमज़ोर दिल वाले ना… pic.twitter.com/nKAfbVnT7a— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) February 16, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारा गांव का है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल की शादी आठ साल पहले वंदना से हुई थी।
उसके दो बच्चे हैं। सुबह पड़ोसियों ने वंदना की चीखने की आवाज सुनी। पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख लोगो के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अनिल ने एक हाथ में अपनी पत्नी वंदना का कटा हुआ सिर पकड़ा हुआ था और दूसरे हाथ में चाकू।
उसने लोगो से कहा उसने उसकी पत्नी के प्रेमी की चिट्ठी पकड़ ली। ये चिट्ठी देख वह गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी का सिर धड़ से अल कर दिया। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि अनिल अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
-एजेंसी
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026