भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 110 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, नाइट वॉचमैन कुलदीप 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले सत्र में 33 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। जायसवाल 10 रन, शुभमन गिल शून्य और पाटीदार 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने रोहित के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया।
रोहित और जडेजा ने जड़े शतक
दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 204 रन की साझेदारी। रोहित ने 131 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक जड़ा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया। रोहित के आउट होने के बाद आए सरफराज खान ने 48 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर अपने नाम की घोषणा कर दी।
सरफराज हुए दुर्भाग्य का शिकार
हालांकि, वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। आउट होने से पहले 66 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। वह अंत तक 110 रन बनाकर नाबाद रहे। नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
वुड ने लिए तीन विकेट
इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट मार्क वुड ने लिए। वुड ने 17 ओवर में 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, जेम्स एंडरसन को कोई विकेट नहीं मिला। टॉम हार्टली ने 23 ओवर में 81 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बाकी अन्य सभी गेंदबाजों के हाथ खाली रहे।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026