अलीगढ़। यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 किन्नरों (Transgender) के गुटों में विवाद में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने (Cut His Private Part) का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने होश में आने के बाद जवा थाने में 6 किन्नरों (Transgender) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद में एक किन्नर गुट (Transgender Faction) के साथ बुलंदशहर का रहने वाला युवक 14 साल से नाचने गाने का काम करता आ रहा है। आरोप है कि 25 अगस्त को युवक रामपुर से बुलंदशहर जिले में स्थित अपने गांव जा रहा था। वह क्षेत्र के जवां बाईपास पर ही पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से एक बोलेरो गाड़ी में किन्नर चवन्नी, अनीता, मुस्कान, शिवम, सिमरन और गायत्री पहुंच गए। सभी लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर फरार हो गए।
31 अगस्त को होश में आने के बाद युवक ने सभी आरोपी किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सिविल लाइन सीओ अशोक कुमार सिंह (Civil Line CO Ashok Kumar Singh) ने बताया कि 2 किन्नरों के गुटों के बीच इलाके को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें एक गुट के साथ एक युवक लंबे समय से नाचने-गाने का काम कर रहा था। आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नरों ने उसका प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया।
मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। मेडिकल जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026