मैनपुरी। घर के सभी सदस्यों के काम धंधे पर चले जाने के बाद घरेलू कामकाज निपटा रही जवान बहू को देखकर ससुर की नीयत डोल गई। घर पहुंचे ससुर ने बहू के साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम देते हुए उससे छेड़छाड़ कर डाली। जैसे ही ससुर बहू को दबोचने को हुआ तो खुद की इज्जत आबरू बचाने के लिए बहू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज को सुनकर पड़ोसियों की भीड़ को जुटता देखकर आरोपी ससुर वहां से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
दरअसल जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने ससुर के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सवेरे के समय जब वह घर के भीतर अकेली थी और पति तथा परिवार के अन्य सभी सदस्य काम धंधे के सिलसिले में घर से बाहर चले गए थे तो इस दौरान घर में पहुंचे ससुर ने अकेली देखकर उसे गंदी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
ससुर की यह करतूत देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। खुद को संभालते हुए जब उसने ससुर का विरोध किया तो वह बुरी तरह से आग बबूला हो गया। ससुर ने छेड़छाड़ का विरोध कर रही बहू के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और एक बार फिर से उसे अपनी बाहों में दबोचने का प्रयास किया । ससुर से बचने के लिए जब महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसकी आवाज को सुनकर आस्- पड़ोस के लोग भाग दौड़ करते हुए मौके पर पहुंच गए। गांव वालों को मौके पर जुटता हुआ देखकर आरोपी ससुर वहां से भाग गया।
ससुर की इस हरकत के बारे में जब उसने अपने पति तथा अन्य परिजनों को बताया तो सभी ने उसे शांत रहने के लिए कहा। लेकिन पीड़िता नहीं मानी और थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया है कि महिला की ओर से दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में गूंजी आगरा के सांसद नवीन जैन की आवाज: UNGA के 81वें सत्र में रखा भारत का पक्ष, वैश्विक व्यापार और कानूनी सुधारों पर दिया जोर - October 20, 2026