आगरा, 08 अप्रैल। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवक ने आग लगा ली। युवक को बचाने में युवती भी झुलस गई। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना घटिया आजम खां पुलिस चौकी के निकट स्थित होटल किंग पार्क एवेन्यू में दोपहर करीब बारह बजे घटी।
पुलिस ने बताया कि टेढ़ी बगिया के सैनिक नगर के रहने वाले चंद्रशेखर की कुबेरपुर निवासी महिला से करीब डेढ़ साल से दोस्ती थी। महिला ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है। अब घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। इस पर उसने चंद्रशेखर से बात करना बंद कर दिया था। चंद्रशेखर ने उसे बात करने के लिए बुलाया था। वह उसको लेकर होटल में गया। दोपहर 12 बजे दोनों होटल के रूम में गए। पांच मिनट बाद ही लड़का चीखता हुआ बाहर आया। उसके शरीर में आग लगी हुई थी।
होटल मैनेजर ने बताया कि युवक और युवती दोपहर में होटल में कमरा लेने आए थे। थोड़ी ही देर बाद युवक कमरे से बाहर आता दिखाई दिया। युवक आग की लपटों में घिरा हुआ था। स्टाफ ने तुरंत फायर हाइड्रेट खोलकर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को युवती ने बताया कि उसने युवक से कहा था कि अगर कोई बात करनी है तो मेरे घर पर आकर बात करो। बस इतना कहते ही उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसने आग बुझाने का प्रयास किया। उसके हाथ भी झुलस गए।
युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026