आगरा। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की माताजी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। माताजी माया देवी खंडेलवाल पत्नी स्व. ओम प्रकाश खंडेलवाल (नाव वाले) 92 वर्ष की थीं। उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।
स्व. माया देवी खंडेलवाल मृदु व्यवाहार की धनी और सादगी की मूर्ति थीं। जो कोई भी उनसे मिलता, उसे आत्मीयता से अपना प्रशंसक बना लेती थीं। पूरे भैंरो बाजार मोहल्ले में लोग उन्हें बहुत आदर देते थे। पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधे रखती थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्रों अमित खंडेलवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और अल्पेश खंडेलवाल का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।
उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जा रहा है। शवयात्रा पूर्वाह्न 11.30 बजे भैरो बाजार स्थित निवास से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘नौकरी’ कभी भी भाजपा के एजेंडे में थी ही नहीं…एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख - September 16, 2026
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026