लखनऊ। यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चार से छह मई तक ये बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 58 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के दायरे और तीव्रता में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से पूरे प्रदेश में दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
सीएम ने दिए तत्काल राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के तहत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने फिरोजाबाद में बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे कर राहत कार्यों पर नजर रखने और फसल नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा। आपदा से जनहानि और पशुहानि की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।
गाजियाबाद में आंधी से उखड़े पेड़, बारिश से भरे पाने के गड्ढे में समाई कार
जिले में तीन घंटे की आंधी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रास्ते बाधित हुए। मसूरी में बारिश के जलभराव के चलते एक कार गड्ढे में गिर गई। बारिश का पानी स्कूल में भर जाने के कारण प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मुरादनगर में बिजली गिरने से करीब 50 घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। हापुड़ में शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। देहात क्षेत्र में करीब 15 खंभे टूट गए और शहर और देहात क्षेत्र की करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
-साभार सहित
- स्वतंत्रता दिवस पर ताज प्रेस क्लब में गूंजा राष्ट्रगान: मंडलायुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ पौधरोपण, पत्रकारों और बीजेपी के बीच हुआ रोमांचक क्रिकेट मुकाबला - August 16, 2026
- आगरा में ‘किस्सा कहानी -8’ का सफल आयोजन: कथाकार शक्ति प्रकाश ने अपनी कहानी ‘सो एंड सो’ से श्रोताओं को किया झकझोर - August 16, 2026
- श्री विजया महारानी इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस: प्रबंधक अनिल राणा और प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने किया ध्वजारोहण - August 16, 2026