बदलते मौसम में त्वचा से गायब होते निखार को लेकर ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। जिससे राहत पाने के लिए कभी वो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो कभी घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो मूली के पेस्ट का यह नुस्खा आपकी समस्या दूर कर आपको निखरी त्वचा देने के साथ चेहरे पर नजर आने वाले काले बालों को भी ब्लीच कर सकता है।
आइए जानते हैं कैसे
मूली में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर निखार लाने के साथ त्वचा के लिए एंटी एजिंग का भी काम करते हैं। मूली स्किन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए रामबाण इलाज मानी गई है।
मूली से त्वचा को होते हैं क्या फायदे
– मूली त्वचा से जुड़े रोगों को दूर करती है।
– मुंहासों से छुटकारा दिलाती है मूली।
– स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है मूली।
– त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है मूली।
– त्वचा में नेचुरल ग्लो लाती है मूली।
ऐसे बनाएं मूली का फेस पैक
–मूली का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले मूली को छीलकर उसका पेस्ट बना लें।
–इसके बाद मूली का पेस्ट बनाकर इस पेस्ट में कुछ बूंदें नींबू के रस मिला लें।
–इसके बाद इसमें कुछ बूंद जैतून का तेल भी मिला लें।
–मूली के इस फेसपैक को त्वचा पर लगाकर कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
–इस फेसपैक को हफ्ते में कम से कम चेहरे पर दो से तीन बार लगा सकते हैं।
–इस फेसपैक को लगाने पर अगर आपको हल्की जलन महसूस हो तो या ये फेसपैक आपकी स्किन को सूट न करें,तो इसे तुरंत चेहरे से हटा लें।
-एजेंसियां
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026