Agra, Uttar Pradesh, India. सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अवगत कराया है कि एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 31 मई 2022 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साईं का तकिया परिसर में किया गया है। इसमें प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। मेले में प्रतिभाग करने के लिये अभ्यर्थियों को वेबपोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपना रिज्यूम दो प्रतियों में फोटो सहित तैयार कर, अपने समस्त शैक्षिक योग्यता व ऑनलाइन पंजीयन कार्ड की प्रति सहित इस मेले में प्रातः 10 बजे प्रतिभाग कर सकते हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026