नाराज हैं नंदगांव और बरसाना के गोस्वामी, लठामार होली के बहिष्कार की चेतावनी
Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मथुरा में लठामार होली से ठीक पहले हुए एक घटनाक्रम ने नंदगांव और बरसाना के गोस्वामी समाज को नारोज कर दिया है। दोनों गांवों के गोस्वामियों ने बैठक कर लठामार होली के बहिष्कार की धमकी तक दे डाली है। दोनों गांवों के गोस्वामी समाज में नाराजगी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आमंत्रण पत्र को लेकर है। गोस्वामी समाज चाहता है कि इस आमंत्रण पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति और इसके पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाये।
व्यक्ति का पुलिस के नाम लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बरसाना एवं नन्दगांव के सेवायतों ने श्रीजी मंदिर में बैठक की। इसमें विवादित पत्र को लेकर सेवायतों ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस प्रशासन से मांग की है। व्यक्ति पर कार्यवाही न होने पर सेवायतों ने लठामार होली को प्रतीकात्मक रूप से मंदिर में ही मनाने की चेतावनी दी है।
विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के सेवायतों से अलग एक निजी स्थान पर होली का आयोजन कराने और आयोजन के स्वरुप को बड़े स्तर पर करने की मांग पुलिस से की गई है। इस वायरल शिकायती पत्र को लेकर गोस्वामी समाज में रोष व्याप्त है। इस पत्र के आने के बाद बरसाना और नन्दगांव के गोस्वामी समाज के लोगों ने श्रीजी मंदिर में पंचायत की। पंचायत में गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी गोस्वामी ने पंचायत में सर्वसम्मति निर्णय लिया कि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। समाज ने पत्र लिखकर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन से की है। पंचायत में सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन ने हर वर्ष मंदिर के नाम पर राजनीति करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही नहीं कि तो 23 मार्च को होने वाली लठामार होली का बहिष्कार किया जाएगा।

इस मौके पर मंत्री गोस्वामी, श्याम गोस्वामी, बाबूलाल गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, शिवशंकर गोस्वामी, नन्दगांव से रमेश गोस्वामी, बिजन गोस्वामी, ताराचंद गोस्वामी, आचार्य हरिमोहन गोस्वामी, भुवनेश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति शिकायत लेकर थाने आया था। उसको स्पष्ट कह दिया है कि होली के परम्परागत के स्वरुप से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी सूरत में नई परिपाटी को शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
होली के प्रमुख आयोजन
16 मार्च 2021 रमणरेती आश्रम महावन पर टेसू फूल, केसर गुलाल होली
22 मार्च 2021 फाग आमंत्रण उत्सव
22 मार्च 2021 लड्डु होली व होली की द्वितीय चौपाई – बरसाना
23 मार्च 2021 रंगीली गली में लठामार होली – बरसाना
24 मार्च 2021 लठामार होली – नंदगांव
25 मार्च 2021 लठामार / रंग होली – गांव रावल
25 मार्च 2021 श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सांस्कृतिक/ फूलों की होली
25 मार्च 2021 श्री द्वारकाधीश मंदिर होली – मथुरा
26 मार्च 2021 छड़ीमार होली – गोकुल
28 मार्च 2021 होलिका दहन
28 मार्च 2021 फालैन में जलती हुई होली से पंडा निकलेगा
28 मार्च 2021 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर से होली डोला का नगर भ्रमण
29 मार्च 2021 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल / अबीर गुलाल होली
29 मार्च 2021 संपूर्ण जनपद मथुरा में अबीर-गुलाल / रंग होली
30 मार्च 2021 दाऊजी का हुरंगा – बलदेव
30 मार्च 2021 हुरंगा – जाव
30 मार्च 2021 हुरंगा – नंदगाँव
30 मार्च 2021 गांव मुखराई में चरकुला नृत्य/सांस्कृतिक कार्यक्रम
31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव बठैन
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026