पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू
15 सितम्बर को मंडल स्तर पर धरना, सरकार को भेजेंगे हस्ताक्षर
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगरा में 4 अगस्त, 2023 को खालसा इंटर कॉलेज आगरा से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। एक ही मांग है- पुरानी पेंशन बहाल करो। यह अभियान 15 सितंबर, 2023 तक चलेगा। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने सरकार को वह उपाय भी बताया जिससे पुरानी पेंशन बहाल की जा सकती है।
इस मौके पर डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन बहाली के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। शिक्षक/ कर्मचारी अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं और जब वे सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अन्य राज्यों में राज्य कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा राष्ट्र निर्माण का दायित्व निर्वहन करने वाला शिक्षक समुदाय जो विकट से विकट परिस्थितियों में भी निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर दायित्वों का निर्वहन करता है। ऐसी स्थिति में सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं पर सरकार की दृष्टि न जाना शिक्षक समुदाय को चिंतित करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को एन.पी.एस. के अंश को जी.पी.एफ. में स्थानांतरित कर पुरानी पेंशन बहाल करने की दशा में सार्थक कदम उठाना चाहिए। 15 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडलों पर धरने के माध्यम से शिक्षकों के हस्ताक्षर सरकार को भेजे जाएंगे।
हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा ने कहा कि यह अभियान जनपद आगरा के प्रत्येक विद्यालय में चलेगा। शिक्षक समाज की रीढ़ है। संतुष्ट शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है, जबकि शिक्षक पुरानी पेंशन के लिए परेशान है।
इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा नेहरू, धीरज सिंह, योगेश गुप्ता, महावीर अग्रवाल, सज्जन पाल सिंह, मोहम्मद रेहान, साजिद, जितेंद्र तिवारी, राममूर्ति सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के. पी .सिंह यादव ने किया।
Agra News: युवक की लड़कियों ने की चप्पलों से पिटाई, उतार दिया इश्क़ का भूत, वीडियो हुआ वायरल
- Agra News: अर्हम शक्ति ध्यान योग शिविर सम्पन्न, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से साधकों ने पाया मानसिक संतुलन - December 31, 2025
- महिला के भेष में फरारी काट रहा था दुष्कर्म आरोपी, धौलपुर पुलिस ने वृंदावन से दबोचा, 10 हजार का इनाम था घोषित - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025