भारतीय सेना की तरफ से इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के अनुदान के लिए इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातकों और भारतीय सशस्त्र बल रक्षा कर्मियों की विडोज से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 (दोपहर 3.00 बजे तक) तक है।
SSC रिक्तियों का विवरण
भारतीय सेना भर्ती अभियान का लक्ष्य 381 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 350 रिक्तियां एसएससी (टेक) पुरुषों के लिए, 29 एसएससी (टेक) महिलाओं के लिए और 02 रिक्तियां रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए हैं। आर्मी एसएससी पाठ्यक्रम अक्तूबर 2024 में शुरू होगा।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘सर्वजन सनातन पार्टी’: आगरा से पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने किया बड़ा ऐलान - November 1, 2026
- चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’: बोले— “छह दशकों की सेवा और समर्पण का है सम्मान” - November 1, 2026
- ’INDIA’ ब्लॉक की महारैली पर जेपी नड्डा का तीखा हमला: बोले— “यह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता की सोची-समझी साजिश” - November 1, 2026