आगरा मोहब्बत की नगरी में प्यार में पागल मजनू हर रोज सड़कों पर पिटते हुए दिखाई देते हैं लेकिन उनके ऊपर चढ़ा हुआ प्यार का भूत उतारने का नाम नहीं लेता ऐसा ही मामला ताज नगरी के कमला नगर क्षेत्र में देखने को मिला है एक कहावत है कि लड़की को देखा तो दिल धतूरा हो गया चांद पर जूते पड़े तो प्यार पूरा हो गया ।
ऐसा ही नजारा कमला नगर क्षेत्र में देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है दो लड़कियां एक युवक को चप्पलों से बीच सड़क पर पीट रही थी उनका आरोप था कि कई दिनों से युवक उनको परेशान कर रहा था छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था जहां जाती उनके पीछे जा रहा था परेशान होकर युवतियों द्वारा ऐसा कदम उठाया गया और प्यार का भूत उतारा गया ।
युवतियों द्वारा मजनू की जोरदार पिटाई की गई तो जनता तमाशा देखती रही कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोग प्यार की दुहाई देते हुए हंस रहे थे कि आखिरकार मजनू के ऊपर चढ़ा हुआ प्यार का भूत आखिर उतर ही गया ।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है लेकिन युवतीओं द्वारा इश्क दी माने युवक को जिस तरह सबक सिखाया इससे साफ हो जाता है कि कार्रवाई पर विश्वास नहीं है इसलिए युवतियां ने ऐसा कदम उठाया है और सबक सिखाया है ।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026