Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। दो दिन के लॉकडाउन में शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा पूरा अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि संसाधनों को देखते यह संभव नहीं दिख रहा है कि शहर के हॉटस्पॉट ऐरिया को भी सेनेटाइज किया जा सकेगा। हालांकि मुख्य बाजारों को सेनेटाज करने का प्रयास शनिवार को किया गया। दो दिन के लॉकडाउन के दौरान शहर को सेनेटाइज करने और साफ सुथरा बनाने का जिम्मा नगर निगम सम्हाल रहा है।
सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं
शनिवार को नगर निगम के जेई आशीष ने बताया कि हम शहर को सेनेटाइज कर रहे हैं। नालियां चोक पडी हैं उन्हें साफ किया जा रहा है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि पूरे शहर को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। नगर निगम के पास इस काम के लिए सिर्फ तीन मशीन हैं। अब फायर बिग्रेड की गाडियां भी मैदान में उतर गयी हैं। हम दोनों तरफ से चल रहे हैं। कृष्णा नगर से डीग गेट, डीग गेट से होलीगेट, होलीगेट से नगर निगम, नगर निगम से आगे जाएंगे।
नगर निगम के पास इस काम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं
लोगों का कहना है कि अगर दो दिन का लॉकडाउन किया है तो इसे बढाया भी जा सकता है। इसे आठ दिन का किया जाये। जिससे पूरे शहर को हर गली को सेनेटाइज किया जा सके, तभी इस लॉकडाउन का पूरा लाभ मिलेगा।
फायरबिग्रेड की गाडियों से मुख्य सडकों और बाजारों को ही सेनेटाइज किया जा सकता है। हॉटस्पॉट ऐरिया की गलियों में भी फायरबिग्रेड की गाडियां नहीं पहुंच सकती हैं। जहां तक कोरोना के मरीज मिलने का सवाल है तो यह शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी मिल रहे हैं और पुराने शहर की संकरी गलियों में भी। नगर निगम के पास इस काम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने की वजह से शहर को सेनेटाइज करने के काम को पूरी तरह से अंजाम दे पाना संभव नहीं लग रहा है।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026