Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. जन्मदिन पर पार्टी तो कोई भी कर सकता है, लेकिन किसी दुखियारे के आंसू पोंछना बड़ी बात है। जन्मदिन पर पीड़ित की पीड़ा हरना बड़ा काम है। यही बड़ा काम किया है आगरा विकास मंच के कार्यकारिणी सदस्य विजय सेठिया एवं कविता जैन धर्मपत्नी आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने। उन्होंने अपना जन्मदिन मानव सेवा दिवस के रूप पर मनाया। उन्होंने आगरा विकास मंच के सहयोग से एक निर्धन हृदयरोगी को ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा है।
जीवन मंडी निवासी बबलू (उम्र 48 साल) मजदूर है। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बबलू गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं। हृदय की बाईपास सर्जरी से ही जान बच सकती है। किसी ने उन्हें राजकुमार जैन का मोबाइल नम्बर दिया। बबलू के इलाज का जिम्मा अपने जन्मदिन पर विजय सेठिया और कविता जैन ने लिया। बबलू को हृदय की बाईपास सर्जरी के लिए विश्वविख्यात कार्डियक सर्जन डॉ. राहुल चंदोला जी के मैक्स हॉस्पिटल साकेत, दिल्ली भेजा है। एक-दो दिन के अंदर ही उसकी बाईपास सर्जरी कर दी जाएगी।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, विवेक, बिन्नी सेठिया ,कमल चंद जैन, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर विजय कत्याल, डॉ रवि सभरवाल, राकेश जैन, जयराम दास आदि ने श्रीमती कविता जैन एवं विजय सेठिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह मानव सेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। सभी ने बबलू की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026