बालों में ड्रैंड्रफ से सिर की त्वचा पर खुजली और सूजन हो जाती है, लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चाहें तो आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों की मदद से डैंड्रफ का सफाया कर सकते हैं। एलोवेरा को हेयर केयर में शामिल कर डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानें इस्तेमाल करने का तरीका।
1.नींबू के साथ
एलोवेरा और नींबू का इस्तेमाल कर डैंड्रफ की छुट्टी कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल लें, एक-दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मासाज करें, करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
2.सेब का सिरका
एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसके लिए एक बाउल में 4-5 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच सिरका और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, और इसे बालों पर मसाज करें। लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
3.दही और एलोवेरा जेल
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप दही और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बाउल में आधा कप दही लें, इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और जैतून का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026