Agra, Uttar Pradesh, India. सिकंदरा में देवीराम हलवाई के सामने से शास्त्रीपुरम रोड स्थित मंगलम विहार कॉलोनी में कोराना हवन यज्ञ एक्सप्रेस के माध्यम से कोरोना शांति यज्ञ किया गया। इसके बाद हवन एक्सप्रेस चलाई गई।
महामृत्युंजय मंत्र का पाठ
यज्ञ का शुभारंभ पार्षद कमलेश जाटव एवं योगेश सह महानगर शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया। यज्ञ की आहुति को पूरी कॉलोनी के अंदर रखकर भ्रमण करवाया गया। प्रत्येक घर के सामने रोककर जोड़े से आहुति दिलवाई गई। रथ में निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ चलता रहा। सभी ने कोरोना नियमों का पूरा पालन किया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
कोरोना शांति यज्ञ प्रभात फेरी में कॉलोनी से सुरेंद्र महेश्वरी, मंगलेश्वर, केपी सिंह, सोनी वर्मा, अतुल अग्रवाल, ओम प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, अनिल पाठक, अनिल कुमार सिंघल, सुभाष वर्मा, अनिल गुप्ता, सेतु माहेश्वरी, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रथ का संचालन ओम प्रताप सिंह ने किया।

- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026