सरकार ने उद्यमियों के लिए लाल कारपेट बिछा दी है
ताजमहल के 5 कि.मी. दायरे में डे सफारी शुरू की जाए
पर्यटन उद्योग के लिए 500 एकड़ भूमि आरक्षित की जाए
सराफा कारोबारियों के लिए अलग थाना खोलने की मांग
ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर सॉफ्ट लाइट डाली जाए
आगरा का धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाए
पारिवारिक सदस्यों के बीच स्टाम्प ड्यूटी में छूट दी जाए
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. होटल जेपी पैलेस में भारतीय उद्योग व्यापार सम्मेलन 17, 18, 19 जून, 2023 को हुआ। इसमें आगरा के उद्योग कैसे लंबी छलांग लगाएं, इस पर मंथन हुआ। दूसरे दिन प्रो. एसपी सिंह बघेल, पूरन डावर, वाई के गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राकेश चौहान, सीताराम अग्रवाल, भुवेश अग्रवाल ने आदि ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। प्रो. बघेल ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। शिशिर अस्थाना को समस्याएं बताने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने क्या कहा, यह किसी की समझ में नहीं आया। मंच से पूरन डावर उन्हें बार-बार टोक रहे थे कि समस्या बताओ लेकिन वे न जाने कौन सी गाथा सुना रहे थे।
प्रो. एसपी सिंह बघेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
- भारत में पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आगरा आता है तो जयपुर, जोधपुर, खजुराहो भी चला जाता है। इसी से आगरा की महत्ता को समझा जा सकता है।
- कोई भी बात हो हर व्यक्ति हाईकोर्ट की ओर भागता है। शामली से लाहौर, शिमला, दिल्ली पास है लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट दूर है। जहां तक आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की बात है तो मुख्य न्यायाधीश प्रस्ताव भेजें तो एक मिनट लगता है बनाने में।
- अहमदाबाद की साबरमती नदी का बुरा हाल था और आज बेस्ट है। यमुना पर बैराज बनेगा तो भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा। पानी रोमांच पैदा करता है। पानी में ही वॉटर स्पोर्ट्स होते हैं। जल विशेषज्ञ तय करें कि बैराज अप स्ट्रीम में बनना है या डाउन स्ट्रीम में।
- सिविल एयरपोर्ट के लिए 95 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। 70 साल से सिर्फ एक ही फ्लाइट आगरा आती थी, तब तो सांसद से कुछ कह नहीं पाए और आज तो गोवा, मुंबई, बंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली आदि शहरों के लिए है। कोलकाता और गोहाटी के लिए भी फ्लाइट शुरू करेंगे।
- आगरा में नाइट लाइफ नहीं है। इसमें भी हमारी कमी है। राजधानी, वंदे भारत, एक्सप्रेस-वे हैं और इस कारण पर्यटक लंच लेकर दिल्ली से आता है और डिनर भी दिल्ली में करता है।
- ताजमहल के 5 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक टीले हैं। नाइट न सही दिन की सफारी कर दो।
- टोरंट और डीवीवीएनएल से 24 घंटे बिजली मिल रही है।
- गुंडा टैक्स बंद हो गया है। एक समय वह भी था जब लोगों को टहलने की सलाह देने वाले चिकित्सकों ने टहलना बंद कर दिया था। कानून व्यवस्था में योगी सरकार का स्वर्णिम काल है। अगर चरखे से क्रांति आई थी तो बुलडोजर से शांति आई है।
- सरकार ने उद्यमियों के लिए लाल कारपेट बिछाई है। राजेश गोयल को एक करोड़ का अनुदान घर बैठे मिल गया है। कोई अन्य सरकार होती तो जिला उद्यान अधिकारी सब्सिडी देने के लिए एक जोड़ी जूते घिसवा देता।
पूरन डावर, जाने-माने उद्योगपति, अध्यक्ष एफमैक
- कोविड काल में खुद को बचाने की बात करते थे और आज देश को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।
- जो कोरोना वैक्सीनेशन 15 वर्ष में होना था, वह डेढ़ वर्ष हो गया। यह 5जी की स्पीड है।
- हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था हैं। इसी वर्ष जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे।
- 2030 से पहले ही तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगा भारत लेकिन पहली और तीसरी अर्थव्यवस्था में बहुत अंतर है। लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर का है। 2025 तक 1 ट्रिलियन डालर करनी है, लेकिन लग रहा है कि इससे अधिक कर लेंगे।
- जो आर्थिक लक्ष्य दिए गए हैं, उन्हें 2025 से पहले पूरा कर लेंगे। भारत विकसित देश बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
- आज पूरा विश्व भारत को बाजार के रूप में देख रहा है। हमें मिलजुलकर आगे बढ़ना है।
- सेवा क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं।
- पहले हमारी पहचान काम से हुआ करती थी। पढ़-लिखकर अच्छा काम कर सकते हैं। जो पढ़ गए वे दर्जी से फैशन डिजाइनर, कुक से शेफ, नाई से मेकओवर हो गए।
- कुछ वर्षों से आगरा का विस्तार रुका हुआ था। उद्योगों को बेहतरीन स्थिति में ले जाएंगे।
- आगरा में 400 से अधिक ब्रश उद्योग हैं, जो संगठित नहीं है। 400 से अधिक प्लास्टिक उद्योग हैं। 2500 से अधिक सिल्वर इकाइयां हैं, जिनमें 25 हजार लोग काम करते हैं।
- आगरा उद्योगों में छलांग कैसे लगाए, यह उद्देश्य है। हर तीन वर्ष में दोगुना करना है।
- रिंगरोड पर 1150 एकड़ का लैंड पार्सल है। यहां 500 एकड़ भूमि पर्यटन उद्योग को दी जानी चाहिए। रिंग रोड पर कृष्णा थीम पार्क बने। डिजनीलैंड की तरह कृष्ण लीला में भी रोमांच है।
वाईके गुप्ता, प्रो वाइस चांसलर, शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा
- आगरा में अच्छी लीडरशिप है, उद्योग आगे बढ़ेंगे
- तीन एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी अच्छी होने जा रही है
- डेडीकेटेड फ्रेड कॉरीडोर दो घंटे की दूरी पर है।
- आत्मनिर्भर भारत में योगदान करें ताकि आगरा शहर की प्रगति हो सके।
- मैंने 1000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट इनवेस्टर्स समिट में दिया है। मेरे पास हर 15 दिन बाद फोन आता है। निवेश मित्र पर समस्या अपलोड करें, हर समस्या का समाधान है।
नितेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
- चांदी की पायल के क्षेत्र में आगरा एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। पूरे देश में आपूर्ति करते हैं। निर्यात की ओर बढ़ रहे हैं। इस क्षेत्र में 3-4 लाख लोग काम करते हैं।
- चांदी की पायल से महिलाओं को भी रोजगार मिलता है। वे घरों पर काम करती हैं।
- डिजाइनिंग पैटर्न का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर और टेस्टिंग लैब बनाई जाए।
- हालांकि हम पहले से बहुत सुरक्षित हैं लेकिन लूट, डकैती, चोरी, छिनैती की घटनाएं होती हैं। हमारे लिए अलग से थाना बनाया जाए।
- यह पुरातन व्यापार है। पुराने शहर में है। जहां भी व्यापार चल रहा है, वहीं पर उद्योग की सुविधा दी जाए।
- स्वर्ण पर हॉलमार्क में निर्माण की तिथि प्रदर्शित न की जाए।
- ज्वैलर्स को लाइसेंस की जगह निर्माता को लाइसेंस दिया जाए।
- सुरक्षा के लिए सराफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।
- विद्युत भार कम या अधिक करने में टोरंट समस्या पैदा करता है।
शिशिर अस्थाना, क्राफ्ट स्टोन
- हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को टैक्सटाइल के लाभ दिए जाएं।
राकेश चौहान, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
- हम बजट होटल वाले हैं इसलिए हमारी कोई बात नहीं सुनी जाती है।
- पर्यटन नीति के अनुसार होटल को उद्योग को दर्जा है लेकिन इसका लाभ आज तक नहीं मिला है। प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम पत्र लिख चुके हैं लेकिन पर्यटन विभाग कोई सुविधा नहीं दे रहा है।
- आगरा में पर्यटक रुकते नहीं हैं। उनके लिए रात्रि पर्यटन की व्यवस्था की जाए। लेजर लाइट शो, म्यूजिक फाउंटेन, लाइट एंड साउंड शो शुरू हो।
- आगरा के प्रवेश द्वारों पर भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले विशाल द्वार बनाए जाएं।
- ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर सॉफ्ट लाइट डाली जाए। ताजमहल को रात्रि 11 बजे तक खोला जाए।
- पर्यटक पुलिस थाना ताजगंज में स्थापित हो, अभी तो बहुत दूर है।
- पर्यटन नीति बनाने से पहले पर्यटन संस्थाओं से सुझाव लिए जाएं।
सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चैम्बर, आगरा
- कैलाश मंदिर से लेकर ताजमहल तक यमुना की डिसिल्टिंग की जाए ताकि यमुना में पानी रह सके।
- आगरा का धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाए।
भुवेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चैम्बर, आगरा
- पारिवारिक सदस्यों के बीच संपत्ति के मामले में स्टाम्प ड्यूटी में छूट दी जाए।
- विकास प्राधिकरण कभी-कभी तो प्लॉट की कीमत से अधिक विकास शुल्क लगा देते हैं।
- उद्योग को विद्युत भार घटाना हो तो दो साल बाद ही अनुमति मिलती है। विद्युत भार बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कहा जाता है।
- आगरा: पद्मावती पुरवाल समाज के परिचय सम्मेलन में दिखा अद्भुत उत्साह, देशभर से जुटे सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवती - June 21, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: दिगम्बर जैन परिषद के महोत्सव में गूंजा ‘गणधर वलय विधान’, धर्ममयी हुआ वातावरण - June 21, 2026
- योगमय हुआ ताजमहल का शहर आगरा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में हजारों ने किया योगाभ्यास - June 21, 2026