international yoga day

International Yoga day बारिश में भी करते रहे योग, योग शिविर में बच्चों को धर्म से जोड़ा, भगवान शिव की आरती के साथ योग, Father’s Day मनाकर संस्कार डाले, बेबीरानी मौर्य और श्याम जाजू ने नृत्य के साथ किया Yoga, 21 जून का कार्यक्रम घोषित

REGIONAL

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित जोनल पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का पंच दिवसीय समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रथम दिन यूपी सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने नृत्य के साथ योग किया। दूसरे दिन फादर्स डे मनाया गया। बच्चों ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। तीसरे दिन बच्चों को धर्म से जोड़ने के लिए भगवान शिव की पूजा कराई गई। महादेव की आरती के साथ योगा किया। चतुर्थ दिन बारिश के साथ योग किया। अन्य दिनों की अपेक्षा संख्या कम रही लेकिन उत्साह और उमंग में कमी नहीं आई। 21 जून के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

प्रथम दिन ही जोनल पार्क हुआ योगमय, मंत्री बेबीरानी मौर्य और श्याम जाजू ने भी किया नृत्य के साथ योग

ताज नगरी फेस-2 के जोनल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंचदिवसीय योग शिविर शुरू हो गया। समूचा वातावरण योगमय हो गया। योग शिविर इतना रुचिकर था कि यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी स्वयं को नृत्य के साथ योग करने से रोक न सके। इस योग शिविर का समाचार 70 देशों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा आयोजित यह योग शिविर ठीक प्रातः 6 बजे शुरू हो गया। सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। ठीक 7 बजे से सैकड़ों महिलाओं और बच्चों के लिए नृत्य योग शुरू हुआ। उदयपुर से आये फिट इंडिया के गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पूर्वा जैन, कविता जैन, विकास राजपूत, विकास महावर सहित सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने संगीत और नृत्य के साथ योग किया। योग के प्रति ऐसी उमंग आई कि बेबीरानी मौर्य और श्याम जाजू भी नृत्य योग करने लगे। इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिली।

इस मौके पर आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि यह योग शिविर इसलिए अदभुत है कि इसका मंच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वॉर्न व्लैक्स जर्मनी कंपनी 70 देशों में काम करती है। इन सभी देशों तक योग शिविर की पहुंच हो रही है।

yog camp in agra
प्रथम दिन योग करती महिलाएं

योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए पांचों दिन समारोह में आने की बात कही। समारोह के पहले सत्र में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख योग गुरु वी पी शुक्ला और योगाचार्य वी के आर्या के नेतृत्व में योग साधक रमन गुप्ता, जी.एल. तोमर, दीपक अग्रवाल, देवकी नन्दन शास्त्री, संध्या रानी सहित सैकड़ों लोगों ने योग किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आये इंडिया सम्मिट के चेयरमैन और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन शैली में शामिल होने से तन मन सुंदर बनता है।

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि योग करेंगे तो सदा निरोगी रहेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं कि योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध दिलाई है। जोनल पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समन्वयक शिवकुमार प्रमुख ने सभी नागरिकों से 17 से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 7:30 बजे तक जोनल पार्क में योग करने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन समारोह के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने किया।

इस मौके पर सुशील जैन, संदेश जैन, योग गुरु दीपक अग्रवाल, जयराम दास, अनिल वर्मा एडवोकेट, महावीर जैन, राकेश जैन, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर रमेश धमीजा, डॉक्टर विजय कत्याल, अरुण अग्रवाल सीए, रंजन रवि, अनूप, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद शर्मा गुड्डू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस भव्य आयोजन की व्यवस्था डॉ. वी. के. शर्मा, सन्देश जैन, दीपक जैन, राघवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, उदयपाल जादौन, शशिकांत पाराशर, विष्णु अरेला, सीताराम शर्मा, हरिओम चौहान, राजीव ठाकुर, उमेश वर्मा, विपिन लोधी, सक्षम धाकरे आदि वॉलियन्टर ने संभाली।

 

yog camp
दूसरे दिन पितृ दिवस का सामूहिक फोटो

दूसरे दिन बच्चों ने बुजुर्गों और योग गुरुओं के चरण स्पर्श कर पुष्प भेंट किए

आगरा। ताज नगरी फेस-2 स्थित जोनल पार्क में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर सफलता की नई कहानी लिख रहा है। शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग योग करने आए। योग करने आये सीनियर सिटीजन के साथ साधकों ने बड़ी धूमधाम से पितृ दिवस (फादर्स डे) मनाया। बच्चों ने बुजुर्गों और योग गुरुओं के चरण स्पर्श कर पुष्प भेंट किए। इस तरह संदेश दिया गया कि योग स्वास्थ्य के साथ संस्कार भी देता है। पिता पर आधारित गीत के माध्यम से बच्चों ने जाना कि पिता की महत्ता क्या है।

योग के पहले सत्र के समापन के बाद संचालक दिनेश अगरिया ने योग करने आये बुजुर्गों को मंच पर आमंत्रित किया। योग गुरुओं के साथ बुजुर्ग नागरिकों को फादर्स डे पर योग साधकों ने पुष्प गुच्छ भेंट किये और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल का यह संयुक्त प्रयास है।

आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील जैन ने कहा कि पिता का महत्व जीवन में अतुलनीय होता है। पिता का स्थान कोई और नहीं ले सकता है। पिता संतान की पहचान होते हैं। जब बच्चों ने चरण स्पर्श किए तो बुजुर्ग भावुक हो गए और उन्होंने हृदय से आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम समन्वयक शिवकुमार प्रमुख ने जानकारी दी कि आगरा की धरती पर इस तरह का यह पहला आयोजन है। पूरे शहर से यहां जनमानस योग करने आ रहे हैं। आयोजन के दूसरे दिन 700 साधकों ने एक साथ योग किया।

जोनल पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे के नेतृत्व में 50 वोलियन्टर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वन कर रहे हैं। प्रशांत मिश्रा,  अरविंद शर्मा गुड्डू,  अनूप अग्रवाल,  रवि अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, प्रभु शर्मा, दीपक गोयल, दीपक गुप्ता,  सरोज, शोभा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

yoga day
तीसरे दिन भगवान शिव की पूजा।

तीसरे दिन आदि योगी भगवान शिव की पूजा

आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह में तीसरे दिन योगेश्वर भगवान शिव की व्याख्या करते हुए योग गुरुओं ने साधकों को बताया कि भगवान शिव संसार के पहले योगी हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर योग को लाने का काम किया। पार्क में हर हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारे गूंजते रहे। आयोजकों ने योग स्थल पर भगवान शिव की योग मुद्रा को दर्शाती हुई विशाल मूर्ति स्थापित की। सोमवार को 6 से 7 बजे तक योग साधकों ने योग योगेश्वर महादेव जी की आरती के साथ योग किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने भगवान शिव जी की आरती की। योग नृत्य के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने आगरा विकास मंच और ज़ोनल पार्क मित्र मंडल के इस संयुक्त आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि 9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में नृत्य के साथ योग बहुत अच्छी पहल है। लोगों में योग के प्रति रुचि देखने को मिल रही है। महिला और बच्चों के लिए यह एक अनोखा कार्यक्रम है।प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि योग शिविर में शिव पूजा इसलिए कराई गई ताकि बच्चों में धार्मिक प्रवाह ना हो सके धार्मिक व्यक्ति प्रायः सदाचारी होता है।

इस मौके पर सुशील जैन, जयराम दास, प्रशांत मिश्रा, प्रभु शर्मा, सपना चौरड़िया, मान्या, स्वाती जैन,नीता चौरड़िया, दीपक जैन, ज़ोनल पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे, रमन गुप्ता, शिवकुमार प्रमुख, सोनू गुप्ता, उदयपाल सिंह, राघवेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र तोमर, तरुण उपाध्याय, सीताराम शर्मा, डॉ. जयवीर, वीरू पंडित, कमल राठौर, उमेश वर्मा, विपिन लोधी, सचिन गुप्ता, राजीव ठाकुर, विमल भट्ट,सचिन गोस्वामी,अथर्व गौड़ और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

international yoga day agra
योग शिविर के चतुर्थ दिन बारिश में योग करते साधक।

चतुर्थ दिन जोनल पार्क में झमाझम बारिश के बीच योग, सैकड़ों साधक पहुंचे, 21 जून को प्रातः 5.30 बजे शुरू होगा योग शिविर, एडीए अधिकारी-कर्मचारी भी समापन सत्र में योग करेंगे  

आगरा। ताजनगरी फेस-2 स्थित जोनल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंच दिवसीय योग शिविर चल रहा है। रात्रि में बारिश के कारण जोनल पार्क जलमग्न था। इसके बाद भी एडीए, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा आयोजित योग शिविर चौथे दिन निर्धारित समय पर शुरू हुआ। योग गुरुओं ने रेन कोट पहनकर योग कराया। सैकड़ों साधकों ने बारिश के बीच ही योग शुरू कर दिया। 21 जून को योग शिविर प्रातः 5.30 बजे शुरू होगा। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी भी जोनल पार्क में ही योग करेंगे।

उदयपुर से आये फिट ऑफ इंडिया के ट्रेनर गौरव भारद्वाज ने संगीत द्वारा नृत्य के साथ योगा से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया। इस कारण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से एक घंटा अधिक चला।

भारतीय योग संस्थान के दक्षिणी जिला प्रमुख योग गुरु वी पी शुक्ला ने बताया कि जोनल पार्क में पिछले 15 महीने से निःशुल्क योग शिविर चल रहा है। 2014 के बाद साल दर साल लोगों की योग के प्रति रुचि बढ़ रही है। 40 वर्ष के योग जीवन में मैंने कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है। यहां लोगों में योग के प्रति जुनून है।

पंतजलि योग समिति के योग आचार्य वी के आर्या ने कहा कि आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल की पूरी टीम बारिश में भी योग कराने के लिए बधाई की पात्र है।

आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि बारिश के कारण प्रातः चार बजे से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। सबको फोन करके जगाया गया और निर्धारित समय से पूर्व जोनल पार्क पहुंचे। बारिश में योग करवाना हमारे लिए चुनौती थीस जिसे स्वीकार किया। योग के प्रति लोगों का जुनून देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम संचालक दिनेश अगरिया ने बताया कि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम प्रातः 5:30 बजे प्रारम्भ होगा और 8 बजे समापन होगा। लाल सिंह धाकरे ने शहर की जनता से कार्यक्रम आने की अपील की है।

डॉ. वीके शर्मा, रमन गुप्ता, एम पी सिंह, राघवेंद्र शर्मा, सोनू गुप्ता, उदयपाल सिंह, सन्देश जैन, अतिन जैन, जयराम दास, अरविंद शर्मा, पूर्वा जैन, कविता जैन, शैलेन्द्र तोमर, तरुण उपाध्याय, सीताराम शर्मा, वीरू पंडित, कमल राठौर, उमेश वर्मा, विपिन लोधी, संध्या रानी, जरीना खान, संतोष गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजीव ठाकुर, विमल भट्ट, सक्षम धाकरे और अथर्व गौड़ आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था सम्भाली।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh