आर्टिफिशियल ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में रहती हैं. लेकिन कुछ लोगों को इसे पहनने के बाद एलर्जी की समस्या हो जाती है. इस स्थिति में खुद से इलाज करने की जगह आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. इनकी सलाह से आप फैशन में रहने के साथ-साथ एलर्जी से भी बची रहेंगी.
अगर आर्टिफिशियल ज्वेलेरी पहनने के बाद आपको स्किन पर किसी प्रकार की खुजली, रेडनेस या एलर्जी जैसा महसूस हो तो आप तुरंत इसे उतार दें. ज्यादा देर तक पहने रखने से आपको स्किन पर दाने या स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए आप अपने स्किन को आर्टिफिशियल ज्वेलेरी के कॉन्टेक्ट में आने से बचाएं नहीं तो आपकी दिक्कतें और भी बढ़ जाएंगी. इससे आपकी स्किन खराब भी हो सकती है.
आर्टिफिशियल ज्वेलेरी पहनने से पहले लगाएं लोशन
अगर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलेरी पहनने से एलर्जी होती है तो आप इसे पहनने से पहले कोई एंटीसेप्टिक लोशन जरूर लगा लें. दरअसल, कई बार हमारी स्किन ड्राई होती है, इस स्थिति में जब आप कोई हेवी ज्वेलेरी पहनती हैं तब स्किन में एलर्जी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप किसी भी ज्वेलेरी को पहनने से पहले उसे साफ जरूर कर लें. ज्वेलेरी साफ करने के लिए गर्म पानी और किसी एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आप चाहे तो ज्वेलेरी उतारने के बाद भी इसे एंटीसेप्टिक लिक्विड से साफ करके रख सकती हैं ताकि अगर दुबारा आपको इसे पहनना हो और आपके पास समय ना हो तो भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. इस तरह से ज्वेलेरी को साफ करके पहनने से आप स्किन से जुड़ी एलर्जी और बाकी समस्याओं से बची रहेंगी.
– एजेंसी
- रामपुर जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार हुए आजम खान, सपा नेता बोले- कानून खत्म हो गया है, मुसलमान होने की मिल रही सजा - October 31, 2026
- ’नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: देश के दिग्गज कवियों की कविताओं में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश - October 31, 2026
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026