मथुरा। जनपद मथुरा में कुंडों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भी कुंडों की बदहाली सार्वजनिक है। जिला प्रशासन की अनदेखी और भूमाफियाओं के नापाक इरादों ने कुंडों के अस्तित्व को लुप्त होने के कगार पर ला खड़ा किया है।

मथुरा से 51 किमी दूर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर पहाड़ी के नीचे स्थित प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न प्रभु श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में ब्रज भक्ति विलास ग्रंथ के अनुसार 56 कुंडों का वर्णन है। प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं के साक्षी नंदगांव में सभी कुंडों का विशेष महत्व और इतिहास संजोए हैं। दुर्भाग्यवश अवैध कब्जाधारियों द्वारा प्राचीन एवं ऐतिहासिक कुंडों के अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है, जो कुंडों के प्रति लोगों की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं।
ज्ञात हो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा कुंडों के संरक्षण के लिए अनेक बार निर्देश दिए गए हैं, उसके बावजूद भूमाफियाओं द्वारा कुंडों पर अवैध कब्जा कर सौदेबाजी का सिलसिला जारी है। इनके खिलाफ की जाने वाली शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने में प्रशासन ढिलाई बरत रहा है जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा है।
इसके अलावा ब्रज के सभी तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार और विकास कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अस्तित्व में आने के बाद से ब्रज विकास योजना-2041 के तहत विकास हेतु मंदिर और कुंड चिन्हित किए गए थे। इन्हीं चिन्हित मंदिरों और कुंडों के विकास की गति को बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों से मांगी गई प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर में हो रही देरी भी विकास कार्यों को प्रभावित कर रही हैं।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026