Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की पावन धरती पर आवास विकास में बने भगवान परशुराम चौक पर होने वाली साप्ताहिक महाआरती 101 दीपों के साथ ताज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने की। यह महाआरती प्रत्येक शनिवार को होती है। पदाधिकारियों को सम्मान भी किया गया। उनके हाथों प्रसाद का भी वितरण कराया गया।
भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति पदाधिकारियों ने क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनयन शर्मा, महासचिव के पी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, सचिव पवन तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य सदस्य शरद शर्मा, मनोज गोयल आदि पदाधिकारियों का माला पहनाकर और और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
महाआरती के उपरांत भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के पदाधिकारियों ने ताज प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों का अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा भगवान परशुराम ने अत्याचार और अनाचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में न्यायप्रिय एकता का संदेश दिया था। ऐसे महापुरुषों के स्मृति चिन्ह की स्थापना ताजनगरी के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष विपिन शर्मा, महासचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज, संयोजक गिरिजाशंकर शर्मा, कुलदीप शर्मा, सोनू पंडित, पंकज रावत, एनके शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, अशोक गोश्वामी, मोहन तोमर गुड्डू शर्मा, प्रियांशु शर्मा, विकास शर्मा, हर्ष पाराशर, दीपेश अग्रवाल, लक्ष्मण गौतम, गुड्डन शर्मा, नूरी भाई आदि विप्रजन उपस्थित रहे।
महाआरती के उपरांत प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने ताज प्रेस क्लब पदाधिकारियों का भगवान परशुराम चौक आगमन पर हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026