जनपद मथुरा में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होली का रंगोत्सव-2024 का कार्यक्रम उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बरसाना स्थित राधाबिहारी इण्टर कालेज परिसर में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोत्सव-2024 का शुभारम्भ दिनांक 17 मार्च 2024 अपरान्ह 12.30 बजे किया जा रहा है।
राधा रानी के ग्राम बरसाना में दिनांक 17.03.2024 को लडडूमार होली व 18.03.2024 लट्ठामार होली धूमधाम से मनायी जायेगी। रंगोत्सव -2024 में जनपद मथुरा के विभिन्न स्थलों पर 19 छोटे मंच पर भी कलाकारों द्वारा ब्रजलोक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा तथा 15 स्थानों पर होली के सेल्फी पाईन्ट, 23 स्थानों पर होली के भव्य प्रवेश द्वारों का अस्थायी रूप से निर्मित किया जा रहा है।
प्रमुख मन्दिरों पर प्रकाश व्यवस्था एवं विशिष्ट विद्युत सजावट भी किया जा रहा है। सर्व साधारण के लिए बरसाना स्थित कटारा चैक, रंगीली चैक, राधाबिहारी इन्टर कालेज के भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिनांक 17.03.2024 को प्रातः 11.00 बजे से यू-टयूब के लाईव लिंक https://www.youtube.com/live/tuprT1xogEg?si=J9w7qW0o8lpJ3Zlq पर देखा जा सकता है।
जनपद के अन्य कार्यक्रमों का विवरण निम्नवत है-
क्र0सं0 दिनांक दिन हिन्दी तिथि स्थल का नाम
1 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी फाग आमंत्रण, नंदगाॅव
2 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी लडडू होली, बरसाना
3 18.03.2024 सोमवार फाल्गुन शु0 नवमी लट्ठामार होली, बरसाना
4 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी लट्ठामार होली, नन्दगाॅव
5 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी रंग लट्ठामार होली, गाॅव रावल
6 20.03.2024 बुधवार फाल्गुन शु0 एकादशी (रंगभरनी एकादशी) 1. मथुरा (श्री कृष्णजन्म स्थान)
(श्री द्वारिकाधीश मंदिर)
वृन्दावन (श्री बाॅकेबिहारी मन्दिर)
7 21.03.2024 गुरूवार फाल्गुन शु0 द्वादशी छड़ीमार होली, गोकुल
8 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
9 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा होलिका दहन, गाॅव फालैन (रात्रि)
10 25.03.2024 सोमवार चैत्र कृ0 प्रथम धुलेंडी, मथुरा जनपद
11 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय दाऊजी का हुरंगा, बल्देव
12 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय जाब का हुरंगा, गाॅव जाब
13 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय चरकुला, मुखराई
14 27.03.2024 बुधवार चैत्र कृ0 तृतीय गाॅव बठैन, गिडोह का हुरंगा
15 31.03.2024 रविवार चैत्र कृ0 षष्ठी (छठ) छडीमार, महावन
16 01.04.2024 सोमवार चैत्र कृ0 सप्तमी श्री रंग जी मन्दिर, वृन्दावन में होली
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026