आगरा: थाना न्यू आगरा के अंतर्गत नगला पदी में शादी के नौवें दिन ही दूल्हे ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दुल्हन मायके गई हुई थी। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दुल्हन भी वापस ससुराल आ गई। दूल्हे ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
नगला पदी के रहने वाले अंकुश ध्वज ने शनिवार रात को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकुश की शादी आठ मार्च को हुई थी। उसकी नई नवेली दुल्हन विदा होकर मायके में गई थी। सुबह-सुबह परिवार के लोगों ने जब अंकुश का शव फंदे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंकुश की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन भी ससुराल वापस आ गई। पति के शव को देख वो बेसुध हो गई। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026