Agra, Uttar Pradesh, India. रामलाल आश्रम सिकंदरा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रतिष्ठितजनों ने बुजुर्ग माता-पिता के साथ जमकर फूलों की होली खेली। एक दूसरे पर फूल बरसाए। होली की टोपी लगाई। हँसी-ठिठोली का दौर चला। फागुन में प्रेम की बात हुई। कोरोना की चर्चा भी जरूरी है। होली का गीत सबको भाया। अंत में ठंडाई छानी गई।
आगरा विकास मंच ने यह रंगारंग कार्यक्रम आय़ोजित किया था। आश्रम में निवासरत माता-पिता अपने साथ शहर के संभ्रांत नागरिकों को पाकर फूले नहीं समाए। वे भावविभोर हो गए। बुजुर्गों ने भी ढोल की थाप पर खूब ठुमके लगाए। मंच से हर किसी ने कहा कि हम सदैव आपके साथ हैं। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि आश्रम के संस्थापक अशोक जैन सीए ने जो परंपरा डाली थी, उसका निर्वहन इसी तरह से किया जाता रहेगा। होली ही नहीं, दीपावली का त्योहार भी बुजुर्ग माता-पिता के साथ मनाते हैं। यहां अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ आए हैं।

मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि रामलाल आश्रम में आकर होली मनाना सौभाग्य की बात है। यहां निवासरत बुजुर्ग हमारे परिवार के ही अंग हैं। अम्बरीश पटेल ने आगरा विकास मंच के कार्य की सराहना की। सतीश चंद्र बंसल एडवोकेट ने अशोक जैन सीए के प्रयासों को याद किया। डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा कि अशोक जैन सीए उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में लेकर आए। डॉ. रमेश धमीजा ने कहा कि हम यहां आकर गौरवान्वित हैं। आईएमए सचिव डॉ. अनूप दीक्षित ने कहा कि वे आगरा विकास मंच के साथ सेवा कार्यों के लिए हर समय तैयार हैं।
संचालक एवं मंच के प्रवक्ता संदेश जैन और महेन्द्र जैन के बीच हँसी-ठिठोली खूब हुई। दोनों ने एक दूसरे पर होली हास-परिहास के बीच होली के रंग डाले। रंगकर्मी अनिल जैन के साथ मिलकर गाया- रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे। महामंत्री सुशील जैन ने ‘अशोक जैन सीए- अमर रहें’ के नारे लगवाए। आईएमएम के पदाधिकारी डॉ. पंकज नगाइच ने यह गीत गाकर सबका दिल जीत लिया- चंदन सा बदन चंचल चितवन…।

मंच पर कैलाश मंदिर के मंहत निर्मल गिरी, डॉ. अरुण जैन, डॉ. अनिल अग्रवाल आदि विराजमान रहे। सतीशचंद बंसल एडवोकेट, जयराम दास, अरविंद शर्मा गुड्डू, अर्पित वैद, विनय वागचर, समर्पण ब्लड बैंक के अध्यक्ष अजय कंसल, राकेश कुमार जैन, अम्बरीश पटेल, आदेश बुरड़, रश्मि, प्रगति जैन, सुशीला जैन, ममता जैन, कविता जैन, दिवाकर महाजन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। धन्यवाद आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने दिया।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026