Agra, Uttar Pradesh, India. जिला कृषि रक्षा अधिकारी आगरा प्रेमवीर सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों के साथ प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। सभी नागरिक होली मिलजुलकर मनाएं। होली इस तरह से मनाएं कि मिसाल बन जाए। याद रखें कि होली प्रेम बढ़ाने के लिए है। किसी पर भी जबरन रंग न डालें। मस्ती करें लेकिन हुड़दंग नहीं।
श्री प्रेमवीर सिंह ने किसान भाइयों को खासतौर पर बधाई प्रेषित की है। कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत रूप से काम कर रही है। इसके लिए किसान भाइयों को भी आगे आना होगा। किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो तत्काल उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनका कार्यालय संजय प्लेस स्थित विकास भवन में है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026