Agra, Uttar Pradesh, India. नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर शुक्रवार को ताज नगरी की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त अंग्रेजी लेखिका और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा इशिका बंसल को जिला प्रशासन द्वारा एक दिन का थानेदार बनाया गया। प्रशासन के निर्देशानुसार इशिका सुबह 10:00 बजे अपनी मां श्रीमती सरिता बंसल और पिता कवि कुमार ललित के साथ हरी पर्वत थाने पहुंची। थाना प्रभारी अजय कौशल जी ने उनका बुके देकर स्वागत किया और उनको एक दिन के लिए चार्ज सौंपते हुए अपनी कुर्सी पर सम्मान पूर्वक बैठाया।
उनके साथ साथ एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे और एएसपी सौरभ दीक्षित जी ने इशिका को पूरा थाना परिसर घुमाते हुए कारागार, शस्त्रागार, महिला हेल्पडेस्क, माल ग्रह, पुरुष बंदी ग्रह आदि स्थलों का निरीक्षण कराया। इस दौरान उसको लिखा- पढ़ी के विभिन्न रजिस्टर और पुलिस विभाग की पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
कार्य-1
इस दौरान घटिया आजम खान क्षेत्र से हर्ष फायरिंग रोके जाने के लिए एक प्रार्थना पत्र मिलने पर इशिका ने तुरंत घटिया आजम खान चौकी इंचार्ज को फोन पर निर्देश दिए कि विभिन्न बारात घरों और मांगलिक कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया जाए और वहां हर्ष फायरिंग न किए जाने के निर्देश दिए।
कार्य-2
थाना प्रभारी का ऑफिशियल मोबाइल फोन इशिका के हाथ में ही रहा तो उस फोन पर गांधीनगर से एक व्यक्ति ने शिकायत की कि यहां लोग बिना मास्क पहने घूम रहे हैं जिससे कोरोनावायरस का खतरा है। इस पर तुरंत इशिका ने विजय नगर चौकी इंचार्ज को फोन लगा कर कहा कि वह क्षेत्र में निकलें और मास्क न पहनने वाले लोगों का चालान काटें।
कार्य-3
एक और फोन कॉल पर एक व्यक्ति द्वारा केस नंबर देकर अपने केस की जब जानकारी मांगी गई तो इस संबंध में भी इशिका ने तुरंत निर्देश दिए कि इनकी जानकारी जुटाकर इनको प्रदान की जाए।
कार्य-4
एक दिन की थानेदार बनी इशिका बंसल ने थाना प्रभारी की गाड़ी में बैठ कर संजय प्लेस क्षेत्र का मौका मुआयना किया और वहां माइक से निर्देश देकर आड़ी तिरछी खड़ी गाड़ियों को हटवाया। इशिका ने मोबाइल पर पुलिस एप के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से रॉन्ग साइड खड़ी तीन कारों और मास्क न पहनने वाले एक व्यक्ति सहित कुल 4 चालान काटे।
साहित्य क्षेत्र में उपलब्धियों को सराहा
एक दिन की थानेदार बनी इशिका बंसल को एडीजी अजय आनंद और आईजी सतीश गणेश के आशीर्वाद के साथ साथ संकल्प सेवा संस्थान के समाजसेवी बृजेश पंडित, पार्षद अमित ग्वाला, श्री अग्र बंधु समन्वय समिति के महामंत्री चंद्रेश गर्ग और केके अग्रवाल, अग्रवाल महासभा से जुड़े विकास गर्ग (लकी), अमेजिंग आगरा के पंकज विकल, प्रताप सिंह जैसवाल स्मृति समिति के वासु जैसवाल, संजय अग्रवाल भट्टे वाले और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल से राहुल गुप्ता ने थाने पहुंचकर इशिका को बुके देकर इस अनूठी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और साहित्य क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों की सराहना की।
शक्रिया
इस मौके पर स्थानीय पुलिस के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इशिका ने उनको अपने काव्य संग्रहों की प्रतियां उपहार स्वरूप भेंट कीं। इस लाइफ चेंजिंग और यादगार अनुभव से गदगद इशिका ने उम्मीद जताई कि इस नेक पहल से पुलिस और आम आदमी के बीच में बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित होगा। साथ ही अन्य बेटियां भी खुद को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित होंगीं।
पुलिस के प्रति धारणा बदली
एक दिन की थाना प्रभारी इशिका बंसल ने एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी सौरभ दीक्षित और थाना प्रभारी अजय कौशल जी व अन्य अधिकारियों के साथ दिन भर समय व्यतीत करने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए पत्रकारों को बताया कि उसकी पुलिस के प्रति पूरी धारणा ही बदल गई। आज उसे समझ में आया कि पुलिस कितनी जिम्मेदारी से दिन रात पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधों की रोकथाम के लिए अपनी खुशियों का गला घोंट कर अपने घर परिवार से दूर रहकर काम करती है। पुलिस की कार्यप्रणाली, कार्यशैली, उनकी जागरूकता, मेहनत, निष्ठा और संवेदनशीलता देखकर इशिका अचंभित रह गई। उसने पुलिसिंग को करीब से समझा-जाना तो उसके मन में पुलिस के प्रति गहरा सम्मान जागा। उसने कहा कि मैं बड़े होकर एक आईपीएस अधिकारी बनने के बारे में अब जरूर गंभीरता से सोचूंगी। उसने पुलिस विभाग की मुक्त कंठ से सराहना की।
इशका बंसल का परिचय
नाम: इशिका बंसल
जन्मतिथि: 01 अक्टूबर, 2004
शिक्षा: वर्तमान में बोदला बिचपुरी रोड स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत
पिता : श्री कुमार ललित
निवासी: 2-बी, संत नगर फेस-2, नगला बघेल, दयाल बाग,
आगरा- 282005
संपर्क: 9358057729
इशिका बंसल की उपलब्धियांः
1. चालीस अंग्रेजी कविताओं का पहला संग्रह ‘थ्रेड्स ऑफ लाइफ’ द पोएट्री सोसाइटी ऑफ इंडिया, गुरुग्राम द्वारा वर्ष 2017 में प्रकाशित। तब इशिका मात्र 13 वर्ष की थी और सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी।
2.. सैंतालीस अंग्रेजी कविताओं का दूसरा संग्रह ‘माय डायरी एंड अदर पोयम्स’ भारत के नामचीन प्रकाशक डायमंड बुक्स, दिल्ली द्वारा वर्ष 2019 में प्रकाशित व लोकार्पित। इशिका उस वक्त बोदला- बिचपुरी रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आगरा में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
3. दोनों पुस्तकों की कविताओं और इतनी छोटी उम्र में इन कविताओं में व्यक्त बड़े विचारों को जाने-माने अंग्रेजी कवि, साहित्यकारों, समीक्षकों व संपादकों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरपूर सराहना मिली है। इनमें रेजीनाल्ड मेसी, केवी डोमिनिक, डॉक्टर एनके नेब, भूपेंद्र परिहार, डॉ कैलाश चंदर, यू अत्रेय शर्मा, दलीप खेतरपाल, उदय नारायण सिंह, प्रोफेसर सी एल खत्री, डॉ हरीश ठाकुर, डॉक्टर दीनदयाल, डॉ कल्पना राजपूत, डॉक्टर शलीन सिंह, डॉक्टर एनके घोष व राजीव खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
4. इशिका बंसल के दोनों काव्य संग्रहों के ऊपर देशभर के कुशल संपादकों, समीक्षकों और कवियों के विचारों को गुड़गांव की प्रकाशन-संस्था “ग्लोबल फ्रेटरनिटी ऑफ पोएट्स” ने पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। “पोएटिक थॉट्स ऑफ इशिका बंसल अप्रेजल्स” नाम से यह पुस्तक अभी हाल ही में छप कर आई है।
5.. द विंक, कंटेंपरेरी वाइब्स, आईजीएमएल व पोइट्री टुडे सहित देश की नामी अंग्रेजी पत्रिकाओं व जर्नल्स में बीस कविताएं अब तक प्रकाशित।
6. इशिका बंसल युवा ब्लॉगर भी हैं और वो “माय पोएटिक एंडेवर्स” नाम से ब्लॉग लिखती हैं। इस ब्लॉग पर उनकी कविताओं और आलेखों को सराहना मिलती रहती है।
7… आगरा की जनक पार्क विकास समिति, रुद्रा, फ्रेंड्स फॉर एवर, आगरा टीचर्स क्लब, इंदु हर्बल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, अग्र बंधु समन्वय समिति और ब्लास्टर ग्रुप समेत आठ संस्थाओं द्वारा साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित।
8.. रुद्रा के इंटरनेशनल वुमन लिट फेस्ट व अमृता विद्या के अंतरराष्ट्रीय समारोह में यंगेस्ट पोइट के रूप में काव्य पाठ का अवसर।
9.. आगरा की लोकप्रिय कवयित्री श्रीमती नूतन अग्रवाल ज्योति की अंग्रेजी में अनुवादित काव्य कृति में सबसे कम उम्र की अनुवादक. इस संग्रह में दो कविताओं का अनुवाद प्रकाशित।
10..देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मंच संचालक व कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, दिल्ली के कवि डॉ हरीश अरोड़ा, आगरा के सुप्रसिद्ध गज़लकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिंदी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। शीघ्र ही अनुवादित पुस्तक का प्रकाशन भी होगा।
11. वर्ष 2018 में ताज लिटरेचर क्लब व अमृता विद्या के यूथ लिट् फेस्ट का ब्रोशर रिलीज करने व रिलीज सेरिमनी में काव्य पाठ का अवसर।
12.. साहित्यिक व शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल आगरा द्वारा ₹3 लाख, 11 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके तहत कक्षा 9 व कक्षा 10 में स्कूल द्वारा पूर्णतया निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में, वह वहां कक्षा 10 में अध्ययन कर रही हैं।
13. आगरा आकाशवाणी केंद्र पर युववाणी कार्यक्रम में उभरती प्रतिभा के रूप में इशिका का साक्षात्कार लिया गया।
साथ ही, लोकप्रिय समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के “की टू सक्सेस” स्तंभ के अंतर्गत साक्षात्कार प्रकाशित और उन्हीं के वेब पोर्टल पर साक्षात्कार प्रसारित।
14. जनवरी, 2020 में लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभागिता के दौरान लखनऊ आकाशवाणी केंद्र के इंग्लिश टॉक कार्यक्रम में 15 मिनट काव्य पाठ का अवसर मिला। ईटीवी के रिपोर्टर द्वारा भी इंटरव्यू लिया गया।
15. एक कुशल इंटरव्यूअर के रूप में इशिका अब तक आईपीएल व इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर, एक्सपोर्टर व समाजसेवी पूरन डाबर, शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन बाईके गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला के संपादक विनोद पुरोहित जी का इंटरव्यू कर चुकी है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के यूट्यूब चैनल गोयंकन एचीवर्स प्लेटफार्म ‘शख्सियत’ पर इन इंटरव्यूज को अच्छी खासी सराहना मिली है।
16. अजीत नगर बाजार कमेटी ने खेरिया मोड़ चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर इशिका को मुख्य अतिथि बनाकर ध्वजारोहण करवाया।
17. इशिका के दूसरे कविता संग्रह “माय डायरी एंड अदर पोइम्स” की समीक्षा देश की नामचीन पत्रिकाओं ने प्रकाशित की है।
18. परिवहन विभाग द्वारा “सड़क सुरक्षा: एक चुनौती” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में ₹11000 पुरस्कार राशि वाला द्वितीय पुरस्कार जीता।
19. इशिका बंसल पढ़ाई के साथ साथ जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट प्रेस काउंसिल का वाईस प्रेसिडेंट पद भी संभाल रही हैं।
20. “एजुकेशन टेल्स” द्वारा आयोजित “थिंक आउटसाइड द बॉक्स” वेबीनार में सबसे कम उम्र की मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में सहभागिता।
21. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिका “पोलीफोनीलिट” ने आगरा की युवा लेखिका इशिका बंसल को अपने फर्स्ट रीडर्स के एडिटोरियल बोर्ड में शामिल किया है। गौरतलब है कि पोलीफोनीलिट शिकागो की ऐसी पत्रिका है जिसे महान साहित्यकार बिली लॉम्बार्डो का संरक्षण प्राप्त है। इसके वार्षिक जर्नल में दुनिया भर के चुनिंदा व बेहतरीन अंग्रेजी आलेखों और कविताओं को प्रकाशित किया जाता है। यह मैगजीन क्लौडिया एन सीमन अवार्ड को अनुदान भी देती है।
22. अपने आयु वर्ग में दुनिया की सर्वाधिक प्रतिभाशाली और अंग्रेजी विद्वानों द्वारा राष्ट्रीय- अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त युवा अंग्रेजी साहित्यकार के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इशिका ने अभी हाल ही में दावेदारी की है।
23. इशिका की साहित्यिक उपलब्धियों पर आधारित न्यूज़ कवरेज और स्पेशल स्टोरी टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और आईनेक्स्ट जैसे लोकप्रिय अखबारों के साथ-साथ तमाम न्यूज़ पोर्टल्स पर प्रकाशित होती रहती हैं।
24. विगत माह ब्लास्टर ग्रुप और मन की उड़ान संस्था द्वारा आयोजित गोल्डन अचीवर्स अवॉर्ड सेरेमनी में इशिका बंसल को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यूथ आइकन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026