उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ बताने वाले नेता को देश के निर्माण में योगदान देने वाले हिंदू राजाओं और अयोध्या, काशी तथा मथुरा में मंदिरों को नष्ट करने के जिम्मेदार मुगल बादशाहों के बारे में भी बात करनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर कांग्रेस की आपत्ति के बारे में कहा कि यह मानवता का मुद्दा है और कांग्रेस कट्टरपंथियों के दबाव के चलते इसका विरोध कर रही है।
राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ‘निराधार’ टिप्पणियां करते हैं क्योंकि उन्हें भारतीय इतिहास और भूगोल का उचित ज्ञान नहीं है। जो लोग खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते थे, अगर वे भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में बात करेंगे तो यह हास्यास्पद लगेगा।” आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल को भाषण देते समय भारत के निर्माण में योगदान देने वाले चंद्रगुप्त मौर्य, महान अशोक, महाराजा भोज, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी और झांसी की रानी जैसे महान हिंदू शासकों पर भी कुछ टिप्पणियां करनी चाहिए।
‘राहुल गांधी मुगलों के अत्याचारों पर भी करें बात’
आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेता को मध्यकाल में मुगल सम्राटों द्वारा किए गए ‘अत्याचार’ याद नहीं हैं। उन्हें (राहुल को) यह बात करनी चाहिए थी कि अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिरों को नष्ट करने के लिए कौन जिम्मेदार था। उन्होंने कहा कि राहुल को अतीत में नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालयों में विनाश के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का भी संदर्भ देना चाहिए।
बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बयान देते हुए कहा था कि सुना है दोनों भाई बहन यानी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अयोध्या आने वाले हैं और रामलला के दर्शन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ये वही लोग थे जो भगवान राम के अस्तित्व का प्रमाण मांगते थे।
-एजेंसी
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले लखनऊ की सड़कों पर उतरी सपा: हजरतगंज चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता को गोद में उठाकर भागी पुलिस - November 1, 2026
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026