Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में यतार्थ से भटके युवा अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इन हालात में हमारे फिल्म निर्माता के सामने उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का बेजोड़ उपन्यास गोदान ही रह जाता है। जिसके माध्यम से भारतीय संस्कृति से दूर हुए युवाओं की गाड़ी को पटरी पर लाया जा सके।
आगरा आए फिल्म गोदान के डायरेक्टर और मुख्य पात्र एबनर रेजिनल्ड ने बताया कि फिल्म गोदान में तत्कालीन समाज का बेहतरीन तरीके से चित्रण किया गया है। फिल्म में गरीबों की विवशता, किसान की अभिलाषा, प्रेम और त्याग का भी अनुपम चित्रण किया गया है। गोदान मूवी में ग्रामीण जीवन की आत्मा की सशक्त अभिव्यक्ति की गई है। इसमें ग्रामीण जीवन की करुण गाथा और शहरी जीवन की दास्तान साथ-साथ चली है।
हिंदी फीचर फिल्म गोदान जनवरी में हो सकती है रिलीज, देखें शानदार तस्वीरें
फिल्म की प्रोड्यूसर हेमा रेजिनल्ड मुख्य पात्र की भूमिका में हैं। को – प्रोड्यूसर मिकी वालिया हैं जबकि अंजलि सहायक की सक्रिय भूमिका में है। फिल्म में संगीत सरदार कुलदीप सिंह ने दिया है।
को प्रोड्यूसर मिकी वालिया ने बताया की फिल्म की 90 फ़ीसदी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की फिल्म की रिलीजिंग बच्चों के एग्जाम के बाद मार्च में की जा सकती है।
हिंदी फीचर फिल्म गोदान जनवरी में हो सकती है रिलीज, देखें शानदार तस्वीरें
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की नई पुस्तक ‘आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’का ई संस्करण अमेजन ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और सामान्य जन के लिए ज्ञानवर्धक है। सिर्फ 49 रुपये में पुस्तक लेने के लिए यहां क्लिक करें-
रिपोर्टः प्रवीण शर्मा
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026