गूगल ने पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली कंपनी ने अब ‘सस्ते’ श्रम को प्राथमिकता देते हुए अपनी पूरी पायथन टीम को निकाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने कंपनी की श्रम लागत कम करने के लिए अमेरिका के बाहर के कर्मचारियों को बहाल करने का फैसला किया है।
इससे पहले बिजनेस इनसाइडर ने हाल ही में खुलासा किया था कि गूगल ने अपने रियल एस्टेट और वित्त विभागों में नौकरियों में कटौती की है। इससे गूगल की ट्रेजरी, बिजनेस सर्विसेज और रेवेन्यू कैश ऑपरेशंस जैसी टीमें प्रभावित हुई। गूगल के वित्त प्रमुख रुथ पोराट ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर कहा था कि कि पुनर्गठन का फैसला बैंगलोर, मैक्सिको सिटी और डबलिन में कंपनी के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए है।
इसके अलावा गूगल ने जनवरी में भी कई टीमों में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और सहायक टीमें शामिल थीं।
-एजेंसी
- रामायण के विशेष प्रीमियर में शामिल हुईं अभिनेत्री शीना चौहान: नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए और सशक्त रूप की कल्पना की सराहना - November 6, 2026
- हरदोई में क्विज प्रतियोगिता के जरिए फाइलेरिया के प्रति जागरूकता: एपीएस डिग्री कॉलेज में ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ का आयोजन - November 6, 2026
- हरदोई में फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: दिवाली पर घर लौटे प्रवासियों और ‘नेवर टेकन’ लोगों को खिलाई गई दवा - November 6, 2026