अभिनेता राजीव सिंह और सोनालिका प्रसाद की फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ का फर्स्ट लुक आउट
प्रियदर्शनी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें अभिनेता राजीव सिंह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य पोस्टर में वे खूबसूरत अभिनेत्री सोनालिक प्रसाद समेत 6 एक्ट्रेस के साथ नजर आए हैं। यानी फिल्म में वे एक नहीं 6 एक्ट्रेस का साथ रोमांस करने वाले हैं। यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी फिल्म होने वाली है, जिसका रिलीज डेट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग गुड़गांव में की गई है।
रोमांस और ड्रामा जोनर की इस फिल्म के निर्माता प्रियेंद्र सिंह है, जबकि फिल्म के निर्देशक रजनीश कुमार त्यागी हैं। फिल्म को लेकर राजीव सिंह को काफी उम्मीदें हैं। उनकी मानें तो यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ की कहानी आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग और अहम है। फिल्म के पोस्टर में मेरा एक्शन अवतार भी दिखा है और रोमांस वाली छवि भी। यानि दर्शक मुझे दोनों शेड्स में देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड पर्सेंट दिया है। उन सबों की मेहनत रंग लाएगी, इसका विश्वास मुझे भोजपुरी की जनता पर है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों वाली है। इसलिए सभी लोग इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखे।
आपको बता दें कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ में राजीव सिंह,सोनालिका प्रसाद, जोया खान,अन्नू पांडेय,राज चौहान ,शिवानी यादव,पूजा यादव,एल्फा क्विन,रिंकू यादव,विकास वैभव,सतवीर सिंह अंशुल बिट्टू ,बृजेश त्रिपाठी और उमेश सिंह हैं! फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत – मधुकर आनंद ,गीत झूलन झील ,मार धाड हीरा यादव ,आर्ट श्याम लाल हैं। कोरियोग्राफर स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव और छायांकन राकेश तिवारी हैं।
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026