हुए 5वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी
दर्शकों ने किया पसंद, इसके बाद फिल्म निर्माता का उत्साह बढ़ा, नई फिल्म की तैयारियां
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म गोदान (Godaan) जनवरी, 2024 में रिलीज हो सकती है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही रुपहले पर्दे पर ग्राम्य जीवन पर आधारित होरी और धनिया के संघर्ष गाथा एक बार फिर जीवंत होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग आगरा में हुए 5वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में हो चुकी है।
गोदान फिल्म के निर्देशक अबनेर रेगीनाल्ड (ABNER REGINALD) हैं। उन्होंने फिल्में होरी की भूमिका भी निभाई है। होरी की पत्नी धनिया की भूमिका हेमा रेगीनाल्ड (HEMA REGINALD) ने निभाई है। इन दो कलाकारों ने इतना जीवंत अभिनय किया है कि दर्शक सीधे जुड़े जाते हैं। जिन्होंने मुंशी प्रेमचंद के समय का ग्राम्य जीवन देखा है और जिन्होंने नहीं देखा है, दोनों वर्गों के लिए यह फिल्म प्रेरणादायी है।

गोदान उपन्यास का प्रकाशन 1936 में हुआ था। इस बात को 87 साल हो गए हैं। इसके बाद भी गोदान न केवल साहित्यकारों बल्कि फिल्म निर्माताओं को भी आकर्षित कर रहा है। फिल्म के माध्यम से जान सकते हैं कि उस समय हमारे किसानों की क्या स्थिति थे। किस तरह से सूदखोर उनकी गाय, बैल, झोपड़ी तक हजम करने की फिराक में रहते थे।
अबनेर रेगीनाल्ड और हेमा रेगीनाल्ड ने होरी व धनिया के पात्र में जान फूंक दी है। 5वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के बाद कलाकारों से संवाद हुआ था। हर किसी ने फिल्म के फिल्मांकन, संवाद, अभिनय, निर्देशन की प्रशंसा की थी। इसके बाद फिल्म के रिलीज की चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि गोदान फिल्म की टीम एक बार फिर से जनवरी में आगरा आ सकती है। तभी फिल्म के रिलीज की तारीख घोषित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अबनेर रेगीनाल्ड ने स्क्रीनिंग के दौरान ही गोदान-2 के रूप मे औरत की जंग फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसकी शूटिंग आगरा में मार्च, 2024 में शुरू की जाएगी। इसकी भी तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में अबनेर रेगीनाल्ड और हेमा रेगीनाल्ड ने मुंबई पहुंचकर कई कलाकारों से बातचीत की। यह फिल्म भी ग्राम्य जीवन पर आधारित होगी। जहां से मुंशी प्रेमचंद ने उपन्यास का अंत किया है, वहीं से नई कहानी शुरू होगी। गोदान की मुख्य पात्र धनिया एक बार फिर जुझारुपन से सबको सम्मोहित कर सकती हैं।


- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026
- जनता की पुरजोर मांग पर सांसद नवीन जैन की पहल, आगरा में सीसी सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत - September 14, 2026
- राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत - September 14, 2026