सैन्य अभ्यास के दौरान मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से 10 लोगों की मौत हो गई है. नीचे स्टेडियम में गिरने से पहले हेलीकॉप्टर एक-दूसरे से टकरा गए. ये हादसा मलेशिया के लुमुत में हुआ, जहाँ नौसेना का अड्डा है.
अभी तक हादसे में किसी के भी बचने की जानकारी नहीं मिली है.
क्रैश हुए एक हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे जबकि दूसरे में तीन लोग थे. मलेशियाई नौसेना के ये हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टर में कम से कम 10 क्रू मेंबर सवार थे.
कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा जा रहा है कि हादसे में जान-माल का नुकसान हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
स्थानीय मीडिया में आई फुटेज के अनुसार एक स्टेडियम में क्रैश होकर गिरने से पहले दोनों हेलीकॉप्टर आपस में टकराए.
-एजेंसी
- वन्देमातरम के 150 वर्ष: आगरा में डेढ़ लाख तो देशभर में एक करोड़ लोगों ने एक स्वर में किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन - September 25, 2026
- बहराइच के मिहींपुरवा में खौफनाक नजारा: सड़क किनारे की झोपड़ी में चारपाई पर आराम करता दिखा तेंदुआ, फ़ोटो वायरल - September 25, 2026
- सावधान: एसएमएस, फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर बैंक खातों पर हाथ साफ कर रहे साइबर शातिर, पुलिस और ग्रीन गैस कंपनी ने शुरू किया जागरूकता अभियान - September 25, 2026