Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने 67 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार की हार्ट सर्जरी कराकर नवजीवन प्रदान किया है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली विमसा देवी शाहगंज में निवासरत हैं।
विमला देवी के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। इसके बाद भी आर्थिक हालात खराब हैं। परिजन इलाज नहीं करा पा रहे थे। किसी से जानकारी मिली तो आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क किया। इसके बाद इलाज में मदद की गई।
विमला देवी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। पल्स रेट 40 रह गया था। संक्रमण से बुरा हाल था। विमला देवी को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. गौरव शर्मा की देखरेख में भर्ती कराया गया। पहले अस्थाई पेसमेकर लगाया गया। संक्रमण ठीक होने के बाद एंजियोग्राफी के बाद एंजियोप्लास्टी की गई। विमला देवी को अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई। परिजनों ने आगरा विकास मंच का आभार प्रकट किया।
मंच के डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, महामंत्री सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, ध्रुव जैन, विजय सेठिया आदि ने डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. गौरव शर्मा का आभार प्रकट किया है।
Agra News: ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अब नहीं कर सकेंगे चालान, एसीपी ने जारी किए निर्देश
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026