लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। गरीबों, मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है। इलाज के अभाव में जान चली जा रही हैं भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के मामले में भाजपा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।
एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगे खड़ी है, वहां पर पर्याप्त प्रोफेसर, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और जरूरी सुविधाएं नहीं है। कई जिलों के मेडिकल कॉलेज केवल रेफर सेंटर बन कर रह गये है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भी गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर नहीं दे पाते हैं। कई बार वेंटीलेटर के अभाव में मौत हो जाती है। भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से जनता बेबस है। विभागीय मंत्री जी का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और समस्याओं पर नहीं हैं, उनकी नज़र कहीं और है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने मरीजों को इलाज और सुविधा के लिए लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान जैसे बड़े-बड़े अस्पताल बनवाएं। केजीएमयू और पीजीआई जैसे संस्थाओं में अनेक सुविधाएं बढ़ायी थी लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में सुविधाओं को नहीं बढ़ाया। प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ रही है।
भाजपा सरकार ने 9 साल में जिलास्तर का एक भी अस्पताल नहीं बनाया। भाजपा जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश में हर क्षेत्र में अराजकता है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चल रही है। उन्होंने आगे कहा, भाजपा के झूठे वादों और जुमलों से जनता आक्रोशित है। भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।
साभार सहित
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026